'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक ऐसा शो है, जो कई सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो के हर कलाकार ने लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है। वहीं, कई सितारे इस शो को बीच में ही छोड़ कर चले गए थे। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि जल्द ही शो के दर्शकों को एक सरप्राइज मिलने जा रहा है। शो में दयाबेन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी अब जल्द ही वापसी कर सकती हैं।