स्टार प्लस का मशहूर धारावाहिक अनुपमा बीते कई दिनों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल की लोकप्रियता इन दिनों इतनी बढ़ चुकी है कि बहुत कम समय में ही इसने टेलीविजन के दूसरे सीरियल को पीछे छोड़ दिया है। साल 2020 में शुरू इस सीरियल में एक साल पूरा होने से पहले ही टीआरपी लिस्ट में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। वहीं, इस शो में अनुपमा का किरदार निभाने वाली रूपाली गांगुली घर-घर की पसंद बन चुकी हैं।
कम समय में मिली इस लोकप्रियता के चलते सीरियल में नजर आने वाले सभी कालकार भी दर्शकों के बीच काफी ज्यादा मशहूर हो चुके हैं। सभी कलाकार अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर सभी के दिलों में जगह बना चुके हैं। हालांकि, शो में सभी को सबसे ज्यादा अनुपमा यानी रूपाली गांगुली का किरदार पसंद आ रहा है। अपनी बेहतरीन अदाकारी के चलते अभिनेत्री ने सभी अपना मुरीद बना लिया है।