फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP WEEK 41: टॉप पांच में हुई इस सीरियल की एंट्री, अनुपमा ने फिर हासिल की नंबर वन पोजिशन

Fri, 22 Oct 2021 01:02 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीआरपी लिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
किसी सीरियल की टीआरपी ये बताने के लिए काफी है कि दर्शक किस सीरियल को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। शो में चल रहा मौजूदा ट्रैक लोगों को कितना पसंद आ रहा है, यह उस शो की टीआरपी पर निर्भर करता है। इस वक्त टीआरपी में कौन सा सीरियल टॉप पर है और कौन सा टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बचा पाया, ये पता करने के लिए टीवी सीरियल के 41वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने टीआरपी की यह लिस्ट जारी की है। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते टॉप 5 में कौन से शोज शामिल हैं। 

अनुपमा
रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर शो अनुपमा बीते कई हफ्तों से लगातार इस लिस्ट में टॉप कर रहा है। अनुपमा के जीवन में गौरव खन्ना उर्फ अनुज कपाड़िया की एंट्री लोगों को बेहद पसंद आ रही है। वहीं, अनुपमा और अनुज की दोस्ती में भी दर्शक काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया
गुम है किसी के प्यार में 
इस शो ने शुरू होते से ही इस लिस्ट में अपनी पोजिशन पक्की कर रखी है। नील भट्ट और आएशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' इस हफ्ते भी दूसरे नंबर पर रहा। शो में नील भट्ट, एश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह की तिकड़ी दर्शकों की पसंदीदा बन चुकी है। इन दिनों सीरियल की कहानी सई के एक्सीडेंट के इर्द-गिर्द घूम रही है।
 
विज्ञापन

3 of 6
इमली - फोटो : सोशल मीडिया
इमली
बीते कुछ हफ्ते रेटिंग में जारी उतार-चढ़ाव के बाद अब इस शो की टीआरपी में कुछ स्थिरता देखने को मिल रही है। सुंबुल तौकीर खान और गशमीर महाजनी के शो इमली को इस हफ्ते भी लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है। प्रशंसकों को शो में चल रहा मौजूदा ट्रैक काफी दिलचस्प लग रहा है। 

4 of 6
उड़ारियां  - फोटो : सोशल मीडिया
उड़ारियां 
कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो उड़ारियां को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से यह शो टॉप 5 में अपनी जगह बना रहा है, जिससे पता चलता है कि इसकी टीआरपी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 41वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में भी उड़ारियां चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

5 of 6
पांड्या स्टोर - फोटो : सोशल मीडिया
 
पांड्या स्टोर 

बीते कई हफ्तों से नंबर पांच पर रहे शो 'ये है चाहते' अब टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हो चुका है। इसके साथ ही इस हफ्ते स्टार प्लस के सीरियल पांड्या स्टोर ने इस लिस्ट में नंबर 5 पर अपनी पकड़ बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साथ निभाना साथिया- 2 - फोटो : सोशल मीडिया
साथ निभाना साथिया- 2
इस हफ्ते दो शोज पांचवे पायदान पर रहे। स्टार प्लस के शो को ‘पांड्या स्टोर’ के साथ ही इस बार लिस्ट में 'साथ निभाना साथिया- 2' ने भी पाचंवे नंबर के साथ एंट्री मार ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें