फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 19: 'अनुपमां' को इस बार लगा तगड़ा झटका, 'गुम है किसी के प्यार में' ने टॉप पांच में बनाई जगह

Thu, 20 May 2021 06:24 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीआरपी
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने 19वें हफ्ते की टीवी शोज की टीआरपी लिस्ट जारी कर ही है। इस लिस्ट के जरिए मालूम पड़ता है कि इस हफ्ते कौन से धारावाहिक ने दर्शकों का ज्यादा मनोरंजन किया है और किस सीरियल की रेटिंग कम हुई है। नई टीआरपी लिस्ट में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इस बार 'अनुपमां' की टीआरपी रेटिंग पर बड़ा असर हुआ है। इसके साथ ही 'गुम है किसी के प्यार में'  ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा है। बीते हफ्ते की तरह ही इस बार भी ज्यादातर दर्शकों ने पुराने पसंदीदा धारावाहिकों को ही लिस्ट में खास जगह मिली है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार किस शो ने टॉप पर बनाई अपनी जगह और कौन सा शो रहा सबसे नीचे। इसके साथ ही बताएंगे आपको कि किस धारावाहिक में क्या चल रहा है मजेदार।
विज्ञापन

2 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : Instagram
गुम है किसी के प्यार में
पिछले दो हफ्ते की तरह इस बार भी स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' पहले नंबर पर अपनी जगह बना रखी है। अक्सर टीआरपी लिस्ट में तीसरे या चौथे नंबर पर रहने वाले शो को टीआरपी लिस्ट में पहला स्थान मिला है। शो में चल रहा ट्रैक फैंस को जबरदस्त पसंद आ रहा है। विराट और सई को साथ देखकर पाखी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। विराट का साथ पाने के बाद अब सई, पुलकित और देवयानी की मदद करना चाहती है।
विज्ञापन

3 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है
ये रिश्ता क्या कहलाता है
टीआरपी लिस्ट में इस बार दूसरे नंबर पर टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' आ गया है। शो ने कमबैक के बाद दर्शकों के बीच अपनी जगह अच्छे से बनाई है। ये रिश्ता क्या कहलाता है इस हफ्ते दूसरे स्थान पर आ गया है।  मोहसिन खान और शिवांगी जोशी स्टारर टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में सीरत काफी कशमकश में है। सीरत को समझ नहीं आ रहा है कि वो किसके साथ शादी करना चाहती है। पहले तो सीरत रणवीर के पास चली गई। रणवीर के पास जाने के बाद सीरत को कार्तिक और कैरव की चिंता भी सता रही है।

4 of 6
इमली
इमली
टीआरपी की लिस्ट में धारावाहिक इमली तीसरे नंबर पर आ चुका है। अक्सर चौथे नंबर पर बने रहने वाले धारावाहिक ने तीसरे स्थान पर अपनी जगह बना ली है। आदित्य और इमली की प्रेम कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। सुम्बुल तौकीर और गश्मीर महाजनी के सीरियल की कहानी की बात करें तो फिलहाल इमली और आदित्य की लव स्टोरी में ढेर सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है। आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जहां आदित्य आखिरकार मालिनी से कह देगा कि वह उससे नहीं बल्कि इमली से प्यार करता है।
विज्ञापन

5 of 6
अनुपमां - फोटो : Instagram
अनुपमां
हमेशा टीआरपी लिस्ट में पहले या दूसरे नंबर पर रहने वाला शो अनुपमां को इस बार बड़ा झटका लगा है। रुपाली गांगुली स्टारर धारावाहिक अनुपमां इस बार चौथे नंबर पर आ गया है। इन दिनों शो में समर और नंदिनी की सगाई दिखाई जा रही है और अनुपमां को कैंसर है। इसके साथ ही आने वाले एपिसोड की बात करें तो शो के मेकर्स काव्या और वनराज की शादी का सीक्वेंस दिखाने वाले हैं, और इससे वह यह उम्मीद कर रहे हैं कि एक बार फिर अनुपमां पहले नंबर पर दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साथ निभाना साथिया 2 - फोटो : Instagram
साथ निभाना साथिया 2
इस बार टीआरपी लिस्ट में धारावाहिक साथ निभाना साथिया 2 ने अपनी जगह बना ली है। शो को लिस्ट में पांचवा स्थान मिला है। पिछले हफ्ते तक इस शो का लिस्ट में नाम ही नहीं था। इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट से कुंडली भाग्य बाहर हो चुका है। वहीं बात करें धारावाहिक 'साथ निभाना साथिया 2' के बारे में तो शो में नया ट्विस्ट आने वाला है। अनंत गेहना से तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करने के लिए कहेगा, और अपने परिवार को बताएगा कि वह राधिका से शादी करना चाहता है। हालांकि, गेहना कागजात पर साइन नहीं करेगी और अनंत को छोड़ने से मना कर देगी। दर्शकों को शो खासा पसंद आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें