अभिजीत सावंत
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, अभिजीत ने एक इंटरव्यू के दौरान शो से संबंधित कुछ अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा, 'आजकल रियलिटी शो के मेकर्स किसी प्रतिभागी के टैलेंट से ज्यादा इस बात पर ध्यान देते हैं कि वह कितना गरीब है।' इतना ही नहीं अभिजीत सावंत ने आगे कहा, 'अगर आप रीजनल रियलिटी शोज देखेंगे तो उनमें दर्शकों को शायद ही कंटेस्टेंट के बैकग्राउंड के बारे में पता होगा। वहां लोग सिर्फ सिंगिंग पर ध्यान देते हैं लेकिन हिंदी रियलिटी शोज में प्रतिभागियों की दुखभरी कहानियों को ज्यादा सुनाया जाता है।'