फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: कृष्णा अभिषेक ने जूही चावला को लौटाई उनकी नींद और चैन, कीकू शादरा ने आएशा जुल्का से पूछा यह सवाल

Tue, 12 Oct 2021 08:21 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो इन दिनों दर्शकों के पसंदीदा शो में शामिल है। शो के नए सीजन ने शुरू होते ही दर्शकों में दिल जगह बना ली है। इस शो में लगातार अलग- अलग कलाकार बतौर मेहमान नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में अब हाल ही में शो के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड की तीन खूबसूरत एक्ट्रेस जूही चावला, आएशा जुल्का और मधू बतौर मेहमान नजर आने वाली हैं।

शो में शामिल हुईं इन अदाकाराओं ने सेट पर कपिल शर्मा और शो के अन्य कास्ट मेंबर के साथ खूब मस्ती की। इसी बीच हाल ही में शो के आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है।  सामने आया शो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जारी वीडियो में जूही, आएशा और मधू को देखते ही शो के होस्ट कपिल शर्मा कहते हैं कि, ‘एक साथ इतनी खूबसूरती देख मुझे तो डर लग रहा है कि हम पर कोई ब्यूटी टैक्स ना ठोक दे।’

 
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल के यह कहते ही यहां मौजूद सभी लोग ठहाके मार कर हंसने लगते हैं। इसके बाद कपिल मधू से कहते हैं कि, ‘साल 1991 में आई फिल्म ‘रोजा’ में एक्टर अरविंद स्वामी आपके पति बने थे। अब हाल ही में आई फिल्म ‘थलाइवी’ में भी अरविंद आपके पति बने हैं, इतना तो असली बीवी साथ नहीं देती जितना इन्होंने दिया।’ कपिल की यह बात सुन सभी एक बार फिर खिलखिलाकर हंस देते हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद शो के कास्ट मेंबर में से एक कॉमेडियन कीकू शारदा एक्ट्रेस आएशा जुल्का से ब्रेथ एनालाइजर मशीन में फूंकने के लिए कहते हैं। इस पर कपिल कीकू से सवाल करते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया? इसका जवाब देते हुए कीकू कहते हैं कि इनकी एक फिल्म का गाना था ‘पहला नशा’ मैं देखना चाहता हूं कि नशा अभी तक उतरा या नहीं।’ कीकू के ऐसा बोलते ही आएशा जुल्का और वहां मौजूद सभी लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो जाते हैं। 

4 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

जारी वीडियो में कृष्णा अभिषेक अभिनेत्री जूही चावला को एक कुशन और गोल्ड चेन गिफ्ट करते दिखाई देते हैं। वहीं, कपिल के इसकी वजह पूछने पर कृष्णा अभिषेक एक्ट्रेस पर फिल्माए एक गाने ‘मेरी नींद मेरा चैन मुझे लौटा दो’ को दोहराते हुए कहते हैं कि वह इसलिए जूही को कुशन और गोल्ड चेन लौटा रहे हैं। कृष्णा के इस डायलॉग को सुन एक फिर सब ठहाके मारते दिखाई दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

द कपिल शर्मा शो ने हाल ही में अपने एक नए सीजन के साथ टीवी स्क्रीन पर वापसी की है। शो में एक बार फिर लाइव ऑडियंस देखने को मिल रही हैं। दरअसल, इसके पिछले सीजन में कोरोना महामारी के प्रतिबंधों के कारण शो को बंद सेट पर शूट किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें