पिछले कुछ समय से राज कुंद्रा को लेकर काफी विवाद चल रहा है। इस विवाद के कारण बीते कुछ दिनों में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को खूब ट्रोल किया गया। इन सब के बीच वे पिछले कई दिनों से सुपर डांसर शो से नदारद थीं। आपको बता दें कि शिल्पा इस शो में लंबे समय से बतौर जज मौजूद हैं। अब जबकि काफी कुछ शांत हो गया है तो करीब तीन हफ्तों के बाद शिल्पा की शो में वापसी हुई है और वे शो को जज करते हुए देखी जा सकती हैं। इसी बीच कंटेस्टेंट अर्शिया ने वैष्णो देवी पर एक शानदार डांस परफॉर्मेंस का प्रदर्शन किया, जिससे शिल्पा काफी प्रभावित हुईं और उनके पैर तक छू लिए। इसके बाद उन्होंने कंटेस्टेंट अर्शिया के सम्मान में कंजक पूजा की परफॉर्मेंस दी। आगे शिल्पा ने बताया - "मैं माता दुर्गा की खूब उत्साह के साथ पूजा करती हूं। मैं काफी आध्यात्मिक हूं और मां दुर्गा के प्रति काफी श्रद्धा रखती हूं।"