फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला बेब्स: अशनूर कौर को यूजर ने किसिंग सीन के लिए किया ट्रोल, अभिनेत्री ने इस तरह दिया जवाब

Tue, 22 Jun 2021 08:20 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अशनूर कौर - फोटो : Instagram
अशनूर कौर ने बहुत ही कम उम्र में टीवी जगत में वो मुकाम हासिल किया है, जो शायद बहुत ही कम लोग कर पाते हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम अभिनेत्री अशनूर कई टीवी शोज का हिस्सा रही हैं। उन्होंने टेलीविजन पर झांसी की रानी और पटियाला बेब्स जैसी कई धारावाहिकों में काम किया। सोशल मीडिया पर अशनूर की एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल में एक बार फिर से अशनूर कौर सुर्खियों में आईं हैं जहां एक यूजर ने उन्हें ट्रोल किया और उन्होंने उसे करारा जवाब दिया।

एक यूजर पर बिगड़ा अशनूर का मूड़

अशनूर कौर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ लाइव सेशन पर बातचीत करती हैं। जहां वो लोगों के कई सवालों के जवाब बेधड़क होकर देती हैं। हाल ही में अशनूर ने एक बार फिर से अपने चाहने वालों से सोशल मीडिया पर लाइव आकर बातचीत की, जहां उन्होंने प्रशंसकों के कई सवालों के जवाब दिए। लेकिन एक यूजर ने ऐसा सवाल किया जिससे अशनूर का मूड पूरी तरह से बिगड़ गया और उन्होंने उस यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन

2 of 5
अशनूर कौर - फोटो : Instagram
यूजर ने किया अशनूर को ट्रोल

दरअसल जब सभी प्रशंसक अशनूर से उनके आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में पूछ रहें थे तो इस दौरान एक यूजर ने अशनूर को ट्रोल करने की कोशिश की। उस यूजर ने गाने को घटिया बताया, साथ ही उनकी एक्टिंग पर भद्दी टिप्पणी की।  इस यूजर ने अपना सवाल लिखते हुए पूछा, 'तुमने क्या करूं जैसा घटिया गाना क्यों किया और तुम्हें जरूरत क्या है शारीरिक और किसिंग सीन करने की भविष्य में? थका हुआ चेहरा।'
विज्ञापन

3 of 5
अशनूर कौर - फोटो : Instagram
 अशनूर ने भी दिया मुंह तोड़ जवाब

यूजर के इस तरह के सवाल से अशनूर का मूड पूरी तरह से खराब हो गया और उन्होंने उसकी क्लास लगा दी। इस ट्रोलर को जवाब देते हुए अशनूर ने कहा, 'पहली चीज तो यह कि क्या करूं सर घटिया गाना नहीं था। आपने कहां देख लिया घटिया सीन? आपकी सोच और देखने में घटियापन है, अगर ऐसा है तो कृपया आप अपनी सोच बदल लें वही आपके लिए अच्छा होगा।'

4 of 5
अशनूर कौर - फोटो : Instagram
रियलिटी शो का हिस्सा बनने पर भी प्रशंसकों ने किए सवाल
 
अशनूर कई फिक्शन शो तो कर चुकीं हैं। लेकिन अब प्रशंसक उन्हें रियलिटी शो का हिस्सा बनते हुए देखना चाहते हैं। एक प्रशंसक ने जब उनसे ये पूछा कि वो किसी रियलिटी शो का हिस्सा क्यों नहीं बनती हैं, इसका जवाब देते हुए अशनूर ने कहा कि वो अभी अंडरएज हैं और अनुष्का सेन जैसे वह 'खतरों के खिलाड़ी 11' के लिए क्वालिफाई नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अशनूर कौर - फोटो : Instagram
फिल्म और सिंगल्स भी कर चुकी हैं अशनूर कौर

अशनूर कौर सिर्फ टेलीविजन पर ही मशहूर नहीं हैं। बल्कि जन्नत और अवनीत कौर की तरह ही उन्होंने भी कुछ समय तक टेलीविजन से ब्रेक लिया और कई सिंगल्स में नजर आईं। उन्होंने 'कोई नहीं', 'मेरी गलती', 'रेड येलो सूट' जैसे कई सिंग्लस किए। इसके अलावा वो फिल्म संजू और मनमर्जियां में भी नजर आई। अशनूर ने बाल-कलाकार के रूप में अपनी शुरुआत की थी। आज वो युवावस्था में कदम रख चुकीं हैं और बहुत ही कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें