मनोरंजन टीवी चैनलों में तेजी से अपना नाम बनाने में कामयाब रहे दंगल टीवी के धारावाहिकों में समाज से जुड़े मुद्दों को सार्थक तरीके से उठाने और उन पर एक सामाजिक बहस शुरू करने की कोशिशें लगातार जारी हैं। गौरतलब ये है कि ये धारावाहिक दर्शकों से जुड़ाव की अपनी इन कोशिशों में कामयाब भी हो रहे हैं। ऐसा ही एक नया धारावाहिक इस चैनल पर सोमवार से शुरू हुआ है जिसका नाम है, ‘सिंदूर की कीमत’। धारावाहिक ‘सिंदूर की कीमत’ की शूटिंग यहां मुंबई में पूरे उत्साह से चल रही है और इसके पहले एपिसोड को धारावाहिक के सभी कलाकारों और तकनीशियनों ने मीडिया के साथ देखा तो माहौल काफी भावुक हो गया।
धारावाहिक ‘सिंदूर की कीमत’ की खासियत इसकी शानदार कहानी होती दिख रही है। इसके प्रस्तुतीकरण में पूरा फोकस इसके कथानक पर ही रखने की इसके निर्माताओं की सधी हुई कोशिश का अच्छा परिणाम देखने को मिला। यही नहीं इसके बैकग्राउंड म्यूजिक पर भी काफी मेहनत की गई दिखती है। धारावाहिक ‘सिंदूर की कीमत’ शहजाद शेख ने इसमें अपने किरदार अर्जुन को काफी प्रभावी ढंग से निभाया और उनकी जब कहानी में पहली बार एंट्री हुई तो उस सीन पर मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।