करण कुंद्रा बिग बॉस सीजन 15 के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। उनका गेम घरवालों के साथ-साथ दर्शकों को भी खूब पसंद आ रहा है। करण कुंद्रा बिग बॉस के उन कंटेस्टेंट्स में शुमार हैं जो अपनी बात पर अडिग रहते हैं। भले ही करण ने अपने बिग बॉस के सफर की शुरुआत में तेजस्वी, जय और विशाल के साथ गेम खेला हो, लेकिन अब जब ये तीनों घर में चले गए हैं तो ऐसे में करण जंगलवासियों का पूरा-पूरा सहयोग कर रहे हैं। एक तरफ जहां सभी घरवाले मुख्य घर में एंट्री करने का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं करण को उसमें जरा भी दिलचस्पी नहीं हैं।
निशांत भट्ट ने करण के सामने रखा ऑफर
निशांत भट्ट और करण कुंद्रा की दोस्ती घर के बाहर से है, ऐसे में दोनों की घर में भी दोस्ती देखने को मिल रही है। जहां मुख्य घर में करण तेजस्वी के अलावा निशांत भट्ट का भी हमेशा सहयोग करते हुए नजर आए तो वहीं निशांत भट्ट ने भी घरवालों को ये क्लियर कर दिया कि करण उनकी प्राथमिकता हैं। ऐसे में निशांत करण को ये कहते हुए नजर आए कि अगर मुख्य घर में किसी को ले जाने की पावर एक कैप्टन के रूप में अगर उन्हें मिलती है तो वो उनका नाम लेंगे।