रीना कपूर और रुपल त्यागी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक ‘रंजू की बेटियां’ में रंजू का रोल कर रही रीना कपूर ने बताया कि छठ पूजा का ये सीक्वेंस शूट करना अलौकिक अनुभव है। कपड़े, सिंदूर, औरतों का साथ मिलकर छठ गीत गाना यह सब एक अलग अनुभूति है। ‘रंजू की बेटियां’ के इस सीन में भी ड्रामा तो होना ही है। मामला कुछ यूं है कि 20 वर्षों में पहली बार गुड्डू मिश्रा ने रंजू मिश्रा को पत्नी के रूप में स्वीकार किया है। रंजू इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही है क्योंकि 20 वर्षों में बहुत कुछ हो चुका होता है, उसे किसी बात पर विश्वास नही है। उसे यह भी शक है कि कहीं गुड्डू फिर ललिता के पास न चले जाए।