फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरडांसर चैप्टर 4: इस हफ्ते भी शो में नहीं दिखीं शिल्पा शेट्टी, जैकी श्रॉफ और संगीता बिजलानी ने लगाए चार चांद

Thu, 12 Aug 2021 01:05 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनी टीवी - फोटो : instagram
राज कुंद्रा के अश्लील फिल्म बनाने और उसे अपने एप पर रिलीज करने के मामले में जबसे उनकी गिरफ्तारी हुई है तबसे शिल्पा शेट्टी भी लगातार सुपरडांसर चैप्टर 4 की शूटिंग करते हुए नहीं दिखीं। हालांकि शिल्पा शेट्टी इस शो का हिस्सा हैं या नहीं इस बात का अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। बता दें कि राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने एक लंबी पूछताछ के बाद 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था और इसका सीधा-सीधा असर शिल्पा शेट्टी के काम पर पड़ा था।

शो में नहीं नजर आईं शिल्पा शेट्टी

गीता मां और अनुराग बासु के साथ इस शो को जज करने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पिछले चार हफ्तों से इस शो में नजर नहीं आ रही हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक शिल्पा इस हफ्ते भी शो में नजर नहीं आएंगी। लेकिन उनकी कमी को पूरा करने के लिए इस बार भी शो में खास मेहमान पहुंचेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
सोनी टीवी - फोटो : instagram
जैकी श्रॉफ और संगीता बिजलानी लगाएंगे चार चांद

जबसे शिल्पा शेट्टी इस शो से गईं हैं तबसे कोई न कोई सितारा अतिथि के रूप में नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो इस हफ्ते अतिथि के रूप में जैकी श्रॉफ और संगीता बिजलानी सुपर डांसर चैप्टर 4 में नजर आएंगे। कहा जा रहा है संगीता बिजलानी और जैकी श्रॉफ स्टेज पर धमाल मचाते दिखेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
सोनी टीवी - फोटो : instagram
अपने पुराने गानों पर किया डांस

सुपर डांसर चैप्टर 4 के मंच पर ये सिर्फ डांस करते हुए नहीं बल्कि अपने कई पुरानी यादों को ताजा करेंगे और इसी के साथ उनके पुराने एपिक गाने ‘गजरा ने किया है इशारा, घड़ी भर का है खेल सारा’, और गली-गली में फिरता रहता पर परफॉर्म करेंगे।

4 of 5
सोनी टीवी - फोटो : instagram
कंटेस्टेंट्स के साथ होगी जमकर मस्ती

बच्चों के साथ हमेशा से मस्ती करने वाले जैकी इस खास मौके पर भी कंटेस्टेंस के साथ डांस करते हुए और एक कंटेस्टेंट पृथ्वीराज को बाइक राइड करवाते हुए दिखेंगे। अब तक इस शो में करिश्मा कपूर से लेकर रितेश जेनेलिया और हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में मौसमी चटर्जी और सोनाली बेंद्रे को बतौर गेस्ट बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई
शिल्पा शेट्टी के हाथ से निकले कई बड़े प्रोजेक्ट्स

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी का असर सीधे-सीधे उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के करियर पर भी देखने को मिला। इस विवाद के बाद से शिल्पा शेट्टी के हाथ से कई बड़े प्रोजेक्ट्स निकल चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज कुंद्रा विवाद के बाद सुपर डांसर के मेकर्स ने शिल्पा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हालांकि अब तक कोई ओफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। इसके अलावा उनके हाथ से कई ब्रांड एंडोर्समेंट भी निकल गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें