फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss Ott: घर की हसीनाओं को पछाड़ आगे निकले मिलिंद गाबा, जानिए कितने हैं बाकी कंटेस्टेंट के फॉलोवर्स

Thu, 12 Aug 2021 12:37 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 14
शमिता शेट्टी, मिलिंद गाबा, अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram
रविवार को बिग बॉस के 15वें सीजन का आगाज हुआ। इस शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं तो वही इस बार बिग बॉस का आनंद लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उठा रहे हैं। शो में टोटल 13 प्रतियोगी हैं। दर्शक और प्रशंसक इस शो को बड़े चाव से देखते हैं। ये बात पूरी तरह से दर्शकों पर ही निर्भर करती है कि इस गेम में कौन आगे जाएगा और किसका सफर शुरू में ही खत्म हो जाएगा। शो में तो ये कलाकार अपने दर्शकों का मनोरंजन करते ही हैं लेकिन कभी-कभी उनके सोशल मीडिया फॉलोवर्स का पूरा फायदा उन्हें इस शो में टिकने में मदद करता है।

जानिए किन सितारों के कितने हैं प्रशंसक

सोशल मीडिया आज के समय में हर किसी की लाइफ लाइन बन चुकी है। हर कोई आए दिन सोशल मीडिया पर कई पोस्ट साझा करता है। ऐसे में इस शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंस में किसी के कम तो किसी के ज्यादा फॉलोवर्स हैं जिसका सीधा-सीधा असर उनके गेम और वोट्स पर भी देखने को मिलता है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताएंगे कि किस कंटेस्टेंट के कितने सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स हैं और सबको पछाड़ कौन इस लिस्ट में नंबर 1 हैं।
विज्ञापन

2 of 14
मिलिंद गाबा - फोटो : सोशल मीडिया
मिलिंद गाबा

पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा ने भी इस साल बिग बॉस ओटीटी में हिस्सा लिया। बता दें कि विवादित अभिनेत्री के रूप में भले ही शमिता शेट्टी और मुस्कान जट्टाना का नाम सामने आया हो, लेकिन सोशल मीडिया के मामले में मिलिंद गाबा ने घर की इन हसीनाओं को भी पछाड़ दिया है। उनके सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की लिस्ट सबसे अधिक है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 4.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं जो इस बार सबसे अधिक है। अब देखना है कि प्रशंसकों की ये लिस्ट शो में कितना फायदा देती है।
विज्ञापन

3 of 14
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram
अक्षरा सिंह

भोजपुरी सिनेमा की बड़ी कलाकार अक्षरा सिंह की भी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। उन्हें 3.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

4 of 14
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी ने फिल्मों में अपनी शुरुआत काफी पहले की थी। हालांकि शमिता पर्दे से काफी समय तक दूर रहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनको 2.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। शमिता इस साल की सबसे विवादित प्रतियोगियों में से एक हैं।
विज्ञापन

5 of 14
दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram
दिव्या अग्रवाल

दिव्या अग्रवाल ने बहुत ही कम समय में अपना खुद का एक अच्छा फैन बेस बनाया है। उनको सोशल मीडिया पर 2.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
विज्ञापन

6 of 14
रिद्धिमा पंडित - फोटो : Social Media
रिद्धिमा पंडित

हैवान और बहू हमारी रजनीकांत  जैसे शो का हिस्सा रही रिद्धिमा पंडित के सोशल मीडिया पर 1.7 मिलियन फॉलोवर हैं।
 
 
विज्ञापन

7 of 14
उर्फी जावेद - फोटो : instagram.com/urf7i
उर्फी जावेद 

टेलीविजन अभिनेत्री और बिग बॉस 13 की प्रतियोगी उर्फी जावेद के सोशल मीडिया पर 1.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं। 

8 of 14
राकेश बापत - फोटो : Instagram
राकेश बापत 

रिद्धि डोगरा के पूर्व पति और टेलीविजन अभिनेता राकेश बापत के सोशल मीडिया पर 1 मिलियन फॉलोवर्स हैं।  इस वक्त घर में उनकी जोड़ी शमिता शेट्टी के साथ बनी हुई है। 

9 of 14
नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया
नेहा भसीन 

सिंगर नेहा भसीन का नाम इस शो की पहली कंटेस्टेंट के रूप में सामने आया था।  नेहा भसीन की जोड़ी घर में मिलिंद गाबा के साथ बनी है। उनके सोशल मीडिया पर 522 हजार फॉलोवर्स हैं। 

 

10 of 14
प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक सहजपाल 

बिग बॉस के स्टेज से ही घर की हसीनाओं से दुश्मनी मोल लेने वाले और पवित्र पुनिया के एक्स बॉयफ्रेंड प्रतीक सहजपाल के सोशल मीडिया पर टोटल 258 हजार फॉलोवर्स हैं। घर में उनकी जोड़ी अक्षरा सिंह के साथ बनी है। 

11 of 14
करण नाथ - फोटो : सोशल मीडिया
करण नाथ 

ये दिल आशिकाना फेम अभिनेता करण नाथ को सोशल मीडिया पर 249 हजार लोग फॉलो करते हैं। 

12 of 14
जीशान खान - फोटो : सोशल मीडिया
जीशान खान 

एकता कपूर के शो कुमकुम भाग्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अभिनेता जीशान खान के सोशल मीडिया पर  214 हजार फॉलोवर्स हैं। 
 

13 of 14
मुस्कान जट्टाना - फोटो : Instagram
मुस्कान जट्टाना 

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुस्कान जट्टाना के इंस्टाग्राम पर 184 हजार फॉलोवर्स हैं। मुस्कान जट्टाना इस सीजन में सबसे छोटी प्रतियोगी हैं। वो कई दफा विवादों में रह चुकी हैं। 
विज्ञापन

14 of 14
निशांत भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
निशांत भट्ट 

निशांत भट्ट इस सीजन के ऐसे प्रतियोगी हैं जिसके सोशल मीडिया पर सबसे कम फॉलोवर्स हैं। उन्हें 91.3 हजार लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता ने उन पर ये आरोप लगाया था कि निशांत ने उनके साथ लाइन क्रॉस की थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें