फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी: शमिता शेट्टी की दोबारा एंट्री से खफा हुए शो के प्रशंसक, कहा- ऐसे तो केआरके को भी ले आओ

Mon, 09 Aug 2021 11:39 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वूट सलेक्ट - फोटो : Twitter
बिग बॉस सीजन 15 का आगाज हो चुका है। इस बार शो की मेजबानी की कमान सलमान खान ने नहीं बल्कि निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने संभाली हैं। बिग बॉस का ये सीजन पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। इस शो में अब तक नेहा भसीन, जीशान खान, अक्षरा सिंह और दिव्या अग्रवाल सहित कई प्रतियोगियों की एंट्री हो चुकी है। खैर टेलीविजन का सबसे विवादित शो कहे जाने वाले बिग बॉस के हर सीजन की तरह ही इस सीजन में भी आगे प्रसारित होने वाले एपिसोड्स के लिए जहां दर्शक काफी उत्साहित हैं तो वही एक ऐसी प्रतियोगी भी हैं जिनकी इस शो में एंट्री से सोशल मीडिया पर लोग खफा हो गए हैं।

शमिता शेट्टी को शो में दोबारा देख खुश नहीं हैं फैंस

दरअसल राज कुंद्रा के विवाद के बीच बिग बॉस 15 के मेकर्स ने ओटीटी पर प्रसारित होने वाले शो में शिल्पा शेट्टी की बहन और अभिनेत्री शमिता शेट्टी को शो में कंटेस्टेंट के रूप में चुना है। बता दें कि शमिता इससे पहले भी बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं। शमिता ने शो में प्रतियोगी के रूप में एंट्री कर ली है। शमिता को इस शो में देखकर प्रशंसक बिलकुल भी खुश नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शमिता शेट्टी फैन क्लब - फोटो : Social Media
दूसरी बार दी गई प्रतियोगी के रूप में एंट्री

इस शो में कई दफा पुराने चेहरे नजर आए हैं फिर चाहे वो फिर राखी सावंत हो या फिर विकास गुप्ता। लेकिन अब तक जितने भी पुराने प्रतियोगी इस शो में आए हैं वो शो के बीच में चैलेंजर या फिर कुछ दिनों के अतिथि बनकर आए।  बिग बॉस के अब तक के इतिहास में ये पहली बार है जब पूर्व-प्रतियोगी शमिता शेट्टी को शो के शुरुआत में ही एंट्री दी गई है वो भी बतौर कंटेस्टेंट।
विज्ञापन

3 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : Social Media
टीआरपी के लिए तोड़ दिए अपने नियम?

बता दें कि शमिता शेट्टी से पहले शो में ऐसे किसी भी कंटेस्टेंट को दोबारा प्रतियोगी बनाकर नहीं लाया गया है। सोशल मीडिया पर भी इस चीज को लेकर लोग तरह-तरह के सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं और पूछ रहे हैं आखिर शमिता शेट्टी पर बिग बॉस के मेकर्स इतने मेहरबान क्यों हो रहे हैं। कई प्रशंसकों का तो ये भी कहना है कि शमिता शेट्टी को महज राज कुंद्रा के अश्लील फिल्म बनाने और उसे अपने एप पर रिलीज करने की वजह से लाइमलाइट मिल रही है। लोगों का ये भी मानना है कि शमिता शेट्टी को इस शो में लाकर मेकर्स अपनी टीआरपी बढ़वाना चाहते हैं।

4 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : Social Media
ट्रोलर्स के निशाने पर आईं शमिता शेट्टी

बिग बॉस के घर में शमिता शेट्टी को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं हैं। अपने जीजा राज कुंद्रा का समर्थन करने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में बिग बॉस के घर में शमिता शेट्टी को देखने के बाद लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शमिता शेट्टी - फोटो : Social Media
केआरके को भी शो में ले आओ

शमिता शेट्टी और बिग बॉस के मेकर्स को ट्रोल करते हुए सोशल मीडिया पर लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सेम कंटेस्टेंट को शो में बार-बार क्यों लाते हो। ऐसा है तो केआरके को भी दोबारा लेकर आओ। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वो यहां दोबारा क्या कर रही है’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘शमिता शेट्टी को क्यों लाए हो, कोई और नहीं मिला क्या’। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या शमिता शेट्टी की दोबारा एंट्री से शो के मेकर्स को कुछ फायदा होता है या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें