फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samarth Jurel: बिग बॉस के बाद अब बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रहें समर्थ जुरैल? नए लुक ने दी अफवाहों को हवा

Tue, 02 Jul 2024 12:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
समर्थ जुरैल - फोटो : इंस्टाग्राम samarthjurel
टीवी एक्टर समर्थ जुरैल तब से मीडिया की सुर्खियों में हैं जब से उन्होंने सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 में हिस्सा लिया था। अभिनेता एक शौकीन सोशल मीडिया यूजर हैं और अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी बातें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, समर्थ जुरैल ने अपने प्रशंसकों के साथ अपना नया लुक शेयर किया, जिससे पता चल रहा है कि वह किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
समर्थ जुरैल - फोटो : इंस्टाग्राम samarthjurel
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए उनके लेटेस्ट लुक ने फिल्म इंडस्ट्री में उनके कदम को लेकर कई अटकलों को हवा दे दी है। तस्वीर में समर्थ को बढ़ी हुई दाढ़ी और शानदार हेयरस्टाइल के साथ देखा जा सकता है। उन्होंने नीली जींस के साथ भूरे रंग की शर्ट पहनी हुई है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट के बारे में अभी भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

3 of 5
समर्थ जुरैल - फोटो : इंस्टाग्राम samarthjurel
इस पहले एक सूत्र ने बताया था कि समर्थ 16वीं-17वीं सदी के एक ऐतिहासिक किरदार को निभाएंगे, जिसके लिए वह दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और उन्होंने अपनी दाढ़ी भी बढ़ा ली है। सूत्र ने बताया कि वह पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर आएंगे। हालांकि, न तो निर्माताओं और न ही समर्थ ने अभी तक इस खबर की पुष्टि की है, लेकिन उनके प्रशंसकों और चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर अपनी उत्सुकता जाहिर की है।

4 of 5
समर्थ जुरैल - फोटो : इंस्टाग्राम samarthjurel
बिग बॉस 17 के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर समर्थ जुरैल ने एंट्री की थी। शो के दौरान उनका सफर किसी ड्रामे से कम नहीं रहा। शो में उनकी गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय और उनके एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार के साथ उनकी तकरार फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समर्थ जुरैल - फोटो : इंस्टाग्राम samarthjurel
हालांकि, इस साल की शुरुआत में बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद समर्थ ने एक इंटरव्यू में पुष्टि की थी कि वह और ईशा अलग हो गए हैं। उन्होंने कहा, "ब्रेक अप हो गया है। मैं इस बारे में और बात नहीं करना चाहता। मुझे बस इतना ही कहना है।"

Toxic Movie Update: 'टॉक्सिक' में यश के साथ दिखेगी साउथ की ये अभिनेत्री, 60 के दशक का दिखेगा ड्रग माफिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें