फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: सलमान खान ने घर में लिया ‘राज कुंद्रा’ का नाम, सुन शमिता शेट्टी हुईं हैरान

Sat, 09 Oct 2021 10:43 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
2 अक्तूबर से बिग बॉस 15 का आगाज हो चुका है। इस सीजन में पहले ही दिन से घर में खूब सारा बवाल देखने को मिला रहा है। एक तरफ बिग बॉस ओटीटी से आए प्रतिक सहजपाल, निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी हैं, तो दूसरी तरफ बाकी तमाम कंटेस्टेंट्स हैं, जो इस वक्त जंगल एरिया में रह रहे हैं। बिग बॉस का यही नजारा शो के पहले ‘वीकेंड का वार’ में भी देखने मिला। शो की शुरुआत नवरात्री के जश्न के साथ हुई, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स ने सलमान खान के लिए एक धमाकेदार डांस किया। इसके बाद शो में कुछ ऐसा भी हुआ, जब सलमान खान ने बिग बॉस के घर में राज कुंद्रा का नाम लिया।

दरअसल, सलमान खान घर में सभी कंटेस्टेंट्स को समझाते हुए दिखे। इस दौरान सलमान सभी का नाम लेते हैं। सलमान एक-एक करके सभी का नाम लेते हैं। वह कहते हैं, प्रतिक समझ गए, जय भानुशाली समझ गए। इसी बीच सलमान खान अचानक ही राज कुंद्रा का नाम लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : Instagram
सलमान खान कहते हैं, ‘राज कुंद्रा समझ गए।’ इसके बाद सलमान खान करेक्शन करते हुए कहते हैं कि, करण कुंद्रा समझ गए। और फिर सलमान बाकी तमाम कंटेस्टेंट्स का नाम लेते हैं। सलमान खान की बात सुनने के बाद एक तरफ शमिता शेट्टी हैरान नजर आईं, तो वहीं बाकी सभी कंटेस्टेंट्स हंसते हुए दिखे।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतिक सहजपाल - फोटो : Instagram
सलमान खान ने कंसा प्रतिक पर तंज
वीकेंड का वार शुरू होने पर सलमान खान ने प्रतिक सहजपाल से बात शुरू की। इसके बाद उन्होंने ये भी कहा कि, वह प्रतिक से बाद में बात करेंगे। लेकिन जब सलमान खान की जुबां से राज कुंद्रा का नाम निकलता है, तो इसके बाद वह प्रतिक की तारीफ भी करते नजर आते हैं। इस दौरान वह सभी जंगलवासी को बोलते हैं कि, उन सभी लोगों ने पूरे हफ्ते में जो भी किया है, वह सब प्रतिक की वजह से किया है। प्रतिक ने खुद को निगेटिव बनाया था।

4 of 5
salman khan - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान ने कहा कि, पूरे हफ्ते प्रतिक के खिलाफ पूरा घर रहा है। उन्होंने कई ऐसे काम किए, जिस वजह से घर का हर एक व्यक्ति उनके खिलाफ खड़ा हो गया था। इसके बाद सलमान खान ने मस्ती-मजाक में प्रतिक को धन्यवाद भी कहा। उनकी ये बात सुनकर प्रतिक काफी उदास दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 लाइव: एक-दूसरे को टक्कर देंगे 15 प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
बिग बॉस 15 का पहला एविक्शन
इस साल बिग बॉस 15 में शमिता शेट्टी, निशांत भट, प्रतिक सहजपाल, करण कुंद्रा, जय भानुशाली, डोनल बिष्ट, उमर रियाज, तेजस्वी प्रकाश, ईशान सहगल, सिम्बा नागपाल, साहिल श्रॉफ, अफसाना खान, अकासा सिंह, मीशा अय्यर, विधि पांड्या जैसे सितारे बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीकेंड बिग बॉस 15 का पहला एविक्शन होगा। अब देखना ये होगा कि, घर से पहले ही हफ्ते कौन बाहर होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें