फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल के बचाव में उतरीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- योजना में निशांत भट्ट भी शामिल

Sat, 09 Oct 2021 07:53 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीक सहजपाल, देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस शुरू होते ही दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रहा है। बिग बॉस के 15वें सीजन में एक के बाद एक ट्वीस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। पहले ही दिन से कई कंटेस्टेंट्स के बीच तनातनी देखने को मिली तो वहीं कुछ की जबरदस्त लड़ाई हो गई। बीते दिनों से बिग बॉस के घर का माहौल प्रतीक सहजपाल की वजह से गरमाया हुआ है। हाल ही में प्रतीक द्वारा की गई एक हरकत के बाद सभी घरवाले उनके खिलाफ हो गए हैं। 

दरअसल, कल प्रसारित हुए एपिसोड में प्रतीक एक बार फिर नियम तोड़ते नजर आए। बीते एपिसोड में विश्वसुंदरी द्वारा दिए गए मैप और अपने बैग को पाने के लिए प्रतीक ने बाथरूम की पेचकस से बाथरूम की कुंडी तोड़ दी। उस वक्त विधि पंडया बाथरूम में शावर ले रही थीं और ये बात जब घरवालों को पता चली तो हर किसी ने प्रतीक के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतीक की इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी बुरा- भला कहा जा रहा है। ऐसे में अब बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी प्रतीक सहजपाल के समर्थन में सामने आई हैं। ट्विटर पर एक पोस्ट का जवाब देते हुए देवोलीना ने कहा कि भले ही प्रतीक ने गलती की थी, लेकिन इस योजना में  निशांत भट्ट भी उनके साथ थे।

विज्ञापन

3 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, एक यूजर ने ट्वीट किया कि जब एक महिला बाथरूम के अंदर होती है तो बाथरूम जाने की कोशिश करना काफी घिनौना है। इस पोस्ट का जवाब देते हुए देवोलीना ने कहा, 'अरे वह बाथरूम के अंदर जाने की कोशिश नहीं कर रहा था। उसने बाहर से ताला खोला क्योंकि उसे ऐसा करने का एक और मौका नहीं मिलता। और दरवाजा अंदर से बंद था। माना कि यह उसकी गलती थी, लेकिन निशांत भी योजना में शामिल था। तो सब प्रतीक पर ही क्यों भड़क रहे हैं।"

4 of 5
सलमान खान, प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, प्रतीक की इस हरकत पर शो के होस्ट सलमान खान वीकेंड का वार में उनकी क्लास लेते नजर आएंगे। सलमान खान प्रतीक को विधि पांड्या के साथ की गई हरकत के लिए फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। प्रतीक की इस हरकत पर पूरा घर प्रतीक के खिलाफ हो गया और सब उन्हें डांटने लगे। वहीं प्रतीक ने कहा कि उन्होंने ऐसा खेल के लिए किया। इसे लेकर अब सलमान उन्हें सबक सिखाते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक सहजपाल बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा थे और बिग बॉस 15 में आने के लिए उन्होंने खुद को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया था। प्रतीक को ओटीटी के दौरान काफी सफलता मिली थी लेकिन यहां उनका मुकाबला काफी नामी कंटेस्टेंट से है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें