फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: अमिताभ बच्चन ने खोला राज, कैसे और क्यों मिला उन्हें 'बच्चन' सरनेम

Wed, 20 Oct 2021 04:30 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी के सबसे बड़े क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' को होस्ट कर रहे हैं। इस शो में अमिताभ कंटेस्टेंट्स के साथ खुलकर बात करते हैं। उनकी बातें कभी अमिताभ को हंसाती है तो कभी उनकी आंखो में आंसू दे जाती हैं। हर कंटेस्टेंट के साथ अमिताभ बच्चन उनके अपने बनकर शो को होस्ट करते हैं। हाल में ही शो में एक कंटेस्टेंट ने उनसे सवाल किया कि उनके सरनेम 'बच्चन' का क्या मतलब होता है और वह ये सरनेम क्यों इस्तेमाल करते हैं। इस पर अमिताभ बच्चन ने अपने सरनेम की रोचक कहानी बताई। अगर आप भी नहीं जानते कि बच्चन का क्या मतलब होता है और अमिताभ बच्चन इस सरनेम का इस्तेमाल क्यों करते हैं, तो चलिए जानते हैं अमिताभ के जीवन से जुड़े इस दिलचस्प किस्से के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
केबीसी में हुए भावुक
दरअसल, केबीसी के शो में कंटेस्टेंट भाग्यश्री ने अमिताभ बच्चन को बताया कि उनकी लव मैरिज हुई है। शादी के बाद उनके घरवालों ने उनसे संबंध तोड़ दिए। यहां तक कि उनके मां बनने के बाद भी भाग्यश्री के पिता उनसे नाराज ही रहे। भाग्यश्री की ये बातें सुनकर अमिताभ बच्चन दुखी हो जाते हैं और भाग्यश्री के पिता से गुजारिश करते हैं कि नाराजगी भूलकर वह अपनी बेटी से फिर से बात कर लें।
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने कहा-'मैं खुद इंटरकास्ट मैरिज से जन्मा हूं'
शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने बताया कि मैं इस बात को पर्सनली लेता हूं क्योंकि मैं खुद इंटरकास्ट मैरिज से जन्मा हूं। ये 1942 की बात है, मेरी मां एक सिख परिवार से थीं जबकि मेरे पिता कायस्थ परिवार से थे, जो कि उत्तर प्रदेश में रहते थे। दोनों के परिवार इस शादी के खिलाफ थे लेकिन बाद में सब मान गए और शादी हो गई। 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इसलिए रखा बच्चन सरनेम
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक बार लिखा था,'बाबूजी का जन्म कायस्थ परिवार में हुआ और श्रीवास्तव सरनेम था। लेकिन वह जाति प्रथा के खिलाफ थे। बाबूजी ने अपने दर्द भरे तप को नाम दिया, 'बच्चन' उन्होंने अपनी सारी कीर्ति, सारा जीवन इस नाम से जोड़ दिया।' दरअसल, हरिवंश राय ने अपना उपनाम बच्चन रख लिया था। महान लेखक और शायर अक्सर अपने उपनाम रख लेते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
स्कूल के दिनों की बात
बचपन में जब अमिताभ के टीचर ने दाखिला फॉर्म में लिखने के लिए मेरा सरनेम पूछा तो उनके माता पिता ने तुरंत आपस में बात की और फैसला लिया कि 'बच्चन' फैमिली का सरनेम होगा। परिवार में सरनेम बच्चन चल पड़ा। अमिताभ कहते हैं कि यह नाम हमारे साथ कायम और आगे भी रहेगा...मेरे पिता...मुझे बच्चन सरनेम के ऊपर बहुत गर्व है।" 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें