फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: रजत टोकस को तोहफे और खत भेजा करती थीं लड़कियां, जानें अब कहां हैं छोटे पर्दे के 'अकबर'?

Mon, 19 Jul 2021 10:29 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रजत टोकस - फोटो : सोशल मीडिया
19 जुलाई 1991 को दिल्ली के मुनिरका में जन्में रजत टोकस आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजत ने बेहद कम उम्र में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी। उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। टीवी से अपनी पहचान बनाने वाले रजत टोकस ने कई फिल्मों में भी बाल कलाकार के रूप में काम किया है।रजत ने अपने करियर की शुरुआत शो 'साई बाबा' से की थी। हालांकि इस शो में उनके किरदार पर दर्शकों का खास ध्यान नहीं गया।

30वां जन्मदिन मना रहे हैं रजत टोकस

इसके बाद रजत टीवी शो 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' में नजर आए। इस शो ने उन्हें अपार सफलता दी। सागर आर्ट्स के इस शो में रजत टोकस के दमदार अभिनय को काफी पसंद किया गया। इस सीरियल ने ही उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दी और उनकी जबरदस्त फैन फालोइंग हो गई। अपने अभिनय से उन्होंने साबित कर दिया कि वो एक दमदार कलाकार हैं। उनके सीरियल पृथ्वीराज चौहान को इतना ज्यादा पसंद किया गया था कि बाद में इसे जोड़कर एक फिल्म के रूप में भी प्रस्तुत किया गया। तो चलिए उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
रजत टोकस - फोटो : Instagram
रजत टोकस का नाम टीवी के उन कलाकारों में शामिल हैं जिनकी फीमेल फैन फालोइंग काफी ज्यादा रही है। रजत के लिए लड़कियां इतनी दीवानी थीं कि उनके पोस्टर अपने कमरे में लगाती थीं और जन्मदिन पर उन्हें तोहफे और खत भेजा करती थीं। उनकी मनमोहक मुस्कान पर लड़कियां दिल हार जाया करती थीं। हालांकि रजत को सिर्फ एक ही लड़की पसंद थी सृष्टि नायर जो कभी उनकी गर्लफ्रेंड थीं, लेकिन अब पत्नी बन चुकी हैं। साल 2015 में सृष्टि और रजत ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी।
विज्ञापन

3 of 5
रजत टोकस, सृष्टि नय्यर - फोटो : Social Media
बता दें कि सृष्टि और रजत लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और फिर उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया था। दोनों ने उदयपुर में शादी रचाई थी। ऐसे में जब उनकी शादी की खबरें सामने आईं तो उनकी फीमेल फैंस के दिल टूट गए थे। बता दें कि रजत अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते हैं।

4 of 5
रजत टोकस, परिधि - फोटो : सोशल मीडिया
पृथ्वीराज के अलावा रजत शो 'धरम वीर', 'तेरे लिए', 'बंदिनी', 'केशव पंडित' में नजर आए थे। इन शोज के अलावा 'जोधा अकबर' में अकबर का किरदार निभाकर एक बार फिर रजत ने फैंस को अपना दीवाना बना दिया था। छोटे पर्दे पर अकबर के किरदार को इतने शानदार तरीके से निभाकर उन्होंने अपनी प्रतिभा साबित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रजत टोकस - फोटो : सोशल मीडिया
पृथ्वीराज और जोधा अकबर के लिए रजत को कई अवॉर्ड्स भी मिले। इसमें बेस्ट लीड रोल, बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट, बेस्ट टेलीविजन एक्टर, बेस्ट एक्टर इन लीड रोल शामिल है। रजत शो 'नागिन' में भी नजर आए थे और अपने किरदार के लिए उन्होंने गजब का ट्रांसफर्मेशन किया। उनके बदले हुए रुप को देखकर हर कोई हैरान रह गया था। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थी। साल 2019 के बाद रजत कुछ समय के लिए टीवी से दूर हो गए थे। हालांकि अब वो सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। कुछ समय पहले उन्होंने एक वीडियो साझा किया था जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें