फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Show: टीआरपी बढ़ाने को निया शर्मा ने पहनी ब्रालेट, कॉमेडी के नाम पर बने शो में दिखा आइटम डांस

Tue, 12 Oct 2021 07:39 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
निया शर्मा और राहुल वैद्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टीआरपी के नाम पर टीवी शो के निर्माता कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। अच्छे खासे पारिवारिक मनोरंजन शो में शालीनता की हदें पार कर जाना इसमें बहुत जाना पहचाना और आजमाया हुआ दांव है। प्रेम कहानियों वाले शो में नायक नायिका के बीच अंतरंग दृश्यों में अश्लीलता की हद तक पहुंच जाने वाले शो की चर्चा अभी धीमी ही पड़ी है कि अब एक कॉमेडी शो में निया शर्मा के आइटम डांस करने की खबरें आ रही हैं। बहाना ये बनाया गया कि ये परफॉरमेंस उनके एक म्यूजिक वीडियो के प्रमोशन के लिए की गई लेकिन शो की क्रिएटिव टीम से जुड़े लोग बताते हैं कि शो के इस हिस्से के लिए प्रबंधन की तरफ से ही इसकी क्रिएटिव टीम पर दबाव बनाया गया।

जी कॉमेडी शो की मेकिंग से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इस सप्ताहांत प्रसारित होने वाले शो की शूटिंग में संगीतकार अनु मलिक खास मेहमान बनकर पहुंचे जबकि सिंगर राहुल वैद्य और बोल्ड स्टार निया शर्मा अपने एक म्यूज़िक वीडियो का प्रचार करने शूटिंग पर पहुंचे। शो की शूटिंग पर मौजूद रहे लोग बताते हैं कि निया शर्मा और राहुल वैद्य ने शूटिंग के दौरान काफी मस्ती की।
विज्ञापन

2 of 5
निया शर्मा और राहुल वैद्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शूटिंग के दौरान डॉ. संकेत भोसले ने अपने संजय दत्त वाले अवतार में मंच पर अपना चैट शो ‘बाबा का दरबार‘ शुरू किया, जिसमें उनके खास मेहमान बने, फराह खान और अनु मलिक। इस एक्ट के बीच में ही राहुल और निया की सेट पर एंट्री हुई।
विज्ञापन

3 of 5
निया शर्मा और राहुल वैद्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दौरान निया शर्मा ने अपने हाल ही में रिलीज हुए गाने पर डांस भी किया। वैसे गाने की धुनें तो गरबा जैसी हैं लेकिन निया शर्मा ने इस दौरान जो अदाएं दिखाईं वो किसी आइटम डांस जैसी ही लोगों को नजर आईं।

4 of 5
निया शर्मा और राहुल वैद्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि इस शूटिंग को लेकर बाद में जारी एक बयान में निया शर्मा ने कहा, ‘‘यह बड़ी शॉर्ट और स्वीट विज़िट थी, लेकिन हमने बाबा यानी कि डॉ. संकेत भोसले और फराह मैम के साथ अपना गाना प्रमोट करते हुए बढ़िया वक्त गुजारा। नवरात्रि का उत्सव जारी है और म्यूज़िक वीडियोज़ का ट्रेंड भी जोरों पर है। इसमें मुझे ड्रेसअप होने को भी मिला। मैंने वाकई कुछ बढ़िया पल बिताए।‘‘
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निया शर्मा और राहुल वैद्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संगीतकार अनु मलिक ने इस मौके पर कहा, ‘‘फराह और मेरे लिए यह अभूतपूर्व पल है क्योंकि राहुल ने हमारे सामने ही अपने सफर की शुरुआत की थी और तब से लेकर अब तक, जहां वो कॉमेडी शो में मेरे बाजू में बैठकर अपना सॉन्ग प्रमोट कर रहे हैं, उनका सफर काबिले तारीफ रहा है। मैं जितने भी लोगों से मिला हूं, वह उनमें सबसे बढ़िया और सबसे टैलेंटेड इंसानों में से एक हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।‘‘
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें