फिल्मों में काम करना हर एक्टर का सपना होता है। खासतौर से टीवी के एक्टर्स, टीवी कि दुनिया से निकलकर बॉलीवुड में अपने पैर जमाना चाहते हैं। सुशांत सिंह राजपूत, मृणाल ठाकुर, यामी गौतम, प्राची देसाई, मोनी रॉय जैसे कई टीवी एक्टर्स बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान हासिल कर चुके हैं। लेकिन कई एक्टर्स ऐसे भी हैं जो टीवी का बड़ा नाम होने के बावजूद भी फिल्मों में कुछ कमाल नहीं कर पाए। टीवी सीरियल्स में सबके चहेते ये सितारे बड़े अरमानों के साथ फिल्मों में गए थे, लेकिन उनके हाथ कुछ खास कामयाबी नहीं मिल पाई। इन एक्टर्स को दर्शकों से टीवी पर तो प्यार मिला, लेकिन जब बात फिल्मों की आई तो उनकी एक्टिंग किसी को भी रास नहीं आई। चलिए आज जानते हैं उन एक्टर्स के बारे में, जो छोटे पर्टे पर रहे हिट तो बड़े पर्दे साबित हुए सुपर फ्लॉप।