हिमानी शिवपुरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिमानी शिवपुरी ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में कटोरी अम्मा का किरदार निभा रही हैं। वह कहती हैं, ‘‘नवरात्रि के पांचवें दिन देवी स्कंदमाता की उपासना की जाती है और यह एक मां की शक्ति का प्रतीक हैं। देवी पार्वती का यह रूप भगवान कार्तिकेय की माता के रूप में है। अपनी गोद में शिशु को विराजित कर वह मातृत्व को प्रदर्शित करती हैं। देवी के इस स्वरूप की उपासना करने से भक्तों को ज्ञान, धन, शक्ति, समृद्धि और मुक्ति मिलती है। मेरा मानना है कि इस ब्रह्मांड की वह हर महिला, जोकि एक माँ है, देवी के इस रूप का प्रतीक हैं।”