Navaratri 2022
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'अपनापन बदलते रिश्तों का बंधन' में पल्लवी की भूमिका निभाने वाली राजश्री ठाकुर कहती हैं, ''मुंबई में पैदा और पली-बढ़ी होने के नाते, मेरी बचपन की यादें नवरात्रि से गहराई से जुड़ी हुई हैं। ये 9 रातें मनोरंजन, म्यूज़िक, खान-पान और गरबा से सराबोर होती हैं। बचपन में मुझे गरबा खेलना बहुत पसंद था और अब भी वो गाने मुझे नाचने के लिए मजबूर कर देते हैं। यह "नारी शक्ति" की पूजा का पर्व है, और बुराई पर अच्छाई की जीत दर्शाता है। यह ऐसा अवसर है, जिसका मैं हर साल बेसब्री से इंतजार करती हूं।"