फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मेशन: वजन घटाकर अब ऐसी दिखने लगी हैं बबीता जी, जेठालाल को छोड़िए आप भी हो जाएंगे दीवाने

Sat, 13 Nov 2021 03:10 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुनमुन दत्ता - फोटो : Instagram
वजन को लेकर आम लोग क्या मनोरंजन जगत की हस्तियां भी काफी परेशान रहती हैं। सभी इस कोशिश में रहते हैं कि वह काफी फिट दिखें। ऐसे में सितारे अक्सर जिम में पसीना बहाते नजर आते हैं। कोई इंटरमिटन फास्टिंग करता है तो कोई घर पर ही वजन घटा लेता है। मनोरंजन जगत के कई सितारों ने पिछले कुछ समय में अपनी वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं हैं जिनसे और लोगों को भी काफी प्रेरणा मिली है।

मुनमुन दत्ता ने बताई वेट लॉस जर्नी

इसमें हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की मशहूर अभिनेत्री बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता का नाम भी शामिल हो गया है। मुनमुन का वजन पहले भी काफी अच्छा था लेकिन चार महीनों में मेहनत करके उन्होंने अपना वजन और कम कर लिया है। साथ ही उन्होंने अपनी पहले और अभी की तस्वीर भी साझा की है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
मुनमुन ने दो तस्वीरें साझा की हैं जिसमें पहले में उनका वजन थोड़ा बढ़ा हुआ लग रहा है और दूसरी तस्वीर में वह पहले से काफी फिट नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। पहली तस्वीर में मुनमुन सूट में नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह जिम के कपड़ो में दिख रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
मुनमुन ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'नियमित एक्सरसाइज के साथ विशेष तरह की डाइट को शामिल किया और शरीर में होने वाले बदलाव को महसूस किया। अच्छी बात यह थी कि चार महीने वर्कआउट नहीं करने के बाद मैं फिर से लगातार वर्कआउट करने लगी'। 

4 of 5
मुनमुन दत्ता - फोटो : Instagram
आगे उन्होंने लिखा, 'बदलाव को देखते हुए और महसूस करते हुए मैं अपने व्यस्त शेड्यूल से जब भी संभव हो पाता है एक्सरसाइज करने के अपने स्वभाव में वापस आ गई हूं। परफेक्ट बॉडी पाने के लिए लंबा रास्ता तय करना कठिन है लेकिन मैं ट्रैक पर हूं और प्रेरित भी हूं। यह एक यात्रा होगी और मैं आगे देख भी रही हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुनमुन दत्ता - फोटो : Instagram
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी का नंबर वन कॉमेडी सीरियल है। ये सीरियल सालों से दर्शकों का दिलों पर राज कर रहा है। फैंस इस सीरियल की सिंपल और मजेदार कहानी को खूब पसंद करते हैं। खास बात ये है कि, इस कहानी में नजर आने वाले किरदार भी अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से फैंस के बीच छाए रहते हैं। सीरियल में एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ‘बबीता जी’ के किरदार में नजर आती हैं और वह सबकी पसंदीदा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें