टेलीविजन शो 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी: नई कहानी' लगातार अपनी कहानी से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल में अभिनेता शहीर शेख और एरिका फर्नांडीस मुख्य किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। वहीं, अब शो के अगले एपिसोड पर बात करते हुए एक्टर शहीर शेख ने शो में आने वाले ट्विस्ट के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि शो के अगले एपिसोड में गायक अमाल मलिक 'प्यार एक तरफा' गाना गाते नजर आएंगे।
अपने गीत 'प्यार एक तरफा' और शो में चल रहे ट्रैक के बारे में बताते हुए अमाल मलिक ने कहा कि, "संजना, देव को पूरे दिल से प्यार करती है, लेकिन यह प्यार पूरा नहीं हो सकता, जो उसे परेशान कर रहा है। यह गीत उन लोगों के लिए है जो संजना के किरदार में खुद को देखते हैं या कोई ऐसा जो प्यार में है, लेकिन उसे सच्चा प्यार नहीं मिला।"