सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक
- फोटो : Instagram
सुनीता ने कहा था- वह कृष्णा का चेहरा नहीं देखना चाहती, अब भांजे ने दिया जवाब
दरअसल, कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के परिवार के बीच का मतभेद काफी पुराना है। गोविंदा जहां कृष्णा को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहते हैं, वहीं उनकी पत्नी सुनीता भांजे को जमकर कोस देती हैं। हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’ के बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कहा था कि वह कृष्णा अभिषेक का चेहरा नहीं देखना चाहती हैं। उनके इस बयान के बाद अब कृष्णा अभिषेक ने अपने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की है।