फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरों के खिलाड़ी 11: निक्की तंबोली पर फूटा रोहित शेट्टी का गुस्सा, पहले ही हफ्ते शो से हुईं बाहर

Mon, 19 Jul 2021 12:28 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शेट्टी, निक्की तंबोली - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के मशहूर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही टीवी के सबसे पसंदीदा होस्ट में से एक रोहित शेट्टी भी दर्शकों के सामने आ गए हैं। इस नए सीजन के पहले दो एपिसोड में कंटेस्टेंट जबरदस्त स्टंट करते नजर आए। खतरनाक स्टंट से भरे एपिसोड को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस दौरान कुछ कंटेस्टेंट ने शानदार तरीके से परफॉर्म करके रोहित शेट्टी और दर्शकों का दिल जीत लिया तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट ने टास्क देखते ही हाथ खड़े कर दिए।

निक्की तंबोली पर भड़के रोहित शेट्टी

बता दें कि शनिवार को कुछ कंटेस्टेंट ने परफॉर्म किया था और जो बच गए थे उन्होंने रविवार को अपना टास्क पूरा किया। शो में पहले पार्टनर टास्क हुआ जिसमें वरुण सूद-महक चहल की जोड़ी बनी वहीं दूसरी जोड़ी विशाल आदित्य सिंह और सना मकबूल की बनी। दोनों ही जोड़ियों ने शानदार परफॉरमेंस दी, लेकिन कम समय में टास्क पूरा करने की वजह से वरुण सूद और महक चहल टास्क जीत गए। हालांकि एक कंटेस्टेंट से रोहित शेट्टी नाराज हो गए और उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
निक्की तंबोली - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अगला स्टंट राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह और सना मकबूल को पूरा करना था। इस टास्क को पूरा करने से विशाल आदित्य सिंह ने मना कर दिया यानि उन्होंने अबॉर्ट कर दिया। दूसरी ओर अनुष्का सेन और निक्की तंबोली के बीच मुकाबला हुआ जिसमें अनुष्का ने अच्छे से टास्क पूरा कर लिया। वहीं निक्की तंबोली ने फिर टास्क अबॉर्ट कर दिया। बता दें कि इस टास्क में आंखों पर पट्टी के साथ उस जानवर की पहचान करनी थी जो कि उनके शरीर पर रखा जा रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं टास्क के बीच निक्की तंबोली घबरा गईं और उन्हें परेशान देखकर अभिनव शुक्ला दौड़े चले आए जिससे रोहित शेट्टी नाराज हो गए। रोहित ने कहा कि उन्हें हर कंटेस्टेंट की सबसे ज्यादा चिंता है। वहीं निक्की पर भड़कते हुए रोहित ने कहा कि, 'मजाक करने और मजाक बनाने में फर्क होता है। आपने ये शो देखा होगा। यहां पर इस तरह के मुश्किल टास्क होते हैं। आगे और मुश्किल होते जाएंगे। शो साइन करते हुए आपको पता होगा कि ये होने वाला है'।

4 of 5
निक्की तंबोली - फोटो : Instagram
सबसे आखिरी में विशाल आदित्य सिंह और निक्की तंबोली के बीच मुकाबला हुआ। विशाल ने टास्क सही से पूरा कर लिया लेकिन तीसरी बार फिर निक्की ने टास्क करने से मना कर दिया। इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स से वोट डालने के लिए कहा गया जिसमें सबसे ज्यादा वोट निक्की तंबोली के नाम पर पड़े। उन्होंने अपना हर टास्क अबॉर्ट किया था। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट का मानना था कि वो टास्क परफॉर्म करने में सबसे पीछे हैं। इसके बाद निक्की तंबोली को पहले ही हफ्ते ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निक्की तंबोली - फोटो : @nikkitamboli
बता दें कि निक्की ने एक इंटरव्यू में कहा कि, 'मैं बचपन से इस शो को देखती आई हूं और चाहती हूं कि ये सब स्टंट करुं लेकिन जब मैं इस शो का हिस्सा बनी तो मेरी हालत खराब हो गई। ये सब दूर से आसान दिखता है। शो में आप मुझे बस रोते हुए देखेंगे। मैं हमेशा ये ही कहती हूं कि मुझे घर जाना है'।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें