फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC Registration 2021: आज से शुरू होगा KBC का रजिस्ट्रेशन, इन तीन चीजों को अपनाकर जीत सकते हैं करोड़ों

Mon, 10 May 2021 01:51 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केबीसी 13 - फोटो : Instagram
दर्शकों का पसंदीदा गेम शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के साथ एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। इस शो का रजिस्ट्रेशन 10 मई सोमवार यानी आज रात 9 बजे से शुरू हो जाएगा। इस शो को एक बार फिर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ही होस्ट करेंगे। 10 मई से रोजाना रात 9 बजे सोनी चैनल पर बिग बी दर्शकों से एक सवाल पूछेंगे जिसका जवाब देना होगा। इस बार कौन बनेगा करोड़पति 13 में हिस्सा लेने के लिए इन तीन चीजों की सबसे ज्यादा जरूरत है। ये तीन चीजें जिसके पास हों वो हॉट सीट तक पहुंचने में कामयाब हो सकता है। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते इस सीजन के फॉर्मेट में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। इस बार ऑडियंस पोल लाइफलाइन से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : Instagram
अब आपको बताते हैं उन तीन चीजों के बारे में जिससे आप पहुंच जाएंगे हॉट सीट तक। ये तीन चीजें हैं, 'कोशिश, मेहनत और पढ़ाई'। सोनी चैनल ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक नया ट्वीट किया है। इसमें लिखा, 'कोशिश, मेहनत और पढ़ाई आपको ला सकती है हॉट सीट पर। पाइए अमिताभ बच्चन जी से मिलने का और करोड़पति बनने का मौका। रजिस्टर करें केबीसी 13 के लिए और दीजिए सवालों के जवाब रात 9 बजे से'।
 
विज्ञापन

3 of 5
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : Instagram
इस बार कौन बनेगा करोड़पति के लिए कंटेस्टेंट चुनने का तरीका पूरी तरह से डिजिटल हो चुका है। इसमें हिस्सा लेने के लिए आपको चार चरणों से गुजरना होगा। जो भी इन चार सेलेक्शन राउंड को पार कर लेगा वो हॉट सीट तक पहुंच जाएगा।





 

4 of 5
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आज रात 9 बजते ही सोनी चैनल पर एक सवाल पूछा जाएगा जिसका जवाब दर्शकों को या तो मैसेज या सोनी लिव एप के जरिए देना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत जो भी दर्शक सही जवाब देंगे उन्हें एक खास तरह के क्राइटेरिया के आधार पर रैंडम तरीके से स्क्रीन किया जाएगा और चुने हुए लोगों से फोन पर कुछ सवाल पूछे जाएंगे। सही जवाब देने के लिए उनके पास सिर्फ 10-15 सेकेंड का वक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केबीसी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके बाद स्क्रीनिंग में चयनित होने वाले दर्शक ऑनलाइन ऑडिशन देंगे। ऑनलाइन ऑडिशन में एक जनरल नॉलेज टेस्ट होगा और एक वीडियो भी शामिल होगा जिसे चुने गए लोग खुद ही शूट करके सोनी लिव एप पर अपलोड करेंगे। वहीं चौथे और सबसे लास्ट राउंड यानी इंटरव्यू में उन सभी का इंटरव्यू लिया जाएगा जिन्हें ऑनलाइन ऑडिशन में शॉर्टलिस्ट किया गया है। फिर शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स को केबीसी 13 के मंच पर बुलाया जाएगा जहां उन्हें खेलना होगा फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट। जो इस राउंड में सबसे तेजी से और सही जवाब देगा उसे मिलेगा हॉट सीट पर बैठने और करोड़ों कमाने का मौका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें