फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसोसः इलाज के अभाव में हुई राहुल वोहरा की मौत पर बोलीं किश्वर मर्चेंट, 'सोनू सूद तक आवाज पहुंच पाती तो...'

Mon, 10 May 2021 12:09 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राहुल वोहरा, किश्वर मर्चेंट - फोटो : Instagram
कोरोना वायरस से मनोरंजन जगत अछूता नहीं है और अभी तक बहुत से सेलेब्स इस वायरस से अपनी जान गवां चुके हैं। टीवी अभिनेता राहुल वोहरा का कोराना के कारण निधन हो गया। मौत से पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अच्छे इलाज की गुहार लगाई थी और बताया था कि अब वो उम्मीद हार रहे हैं। इसके बाद दिल्ली के एक अस्पताल में 35 वर्षीय राहुल ने आखिरी सांस ली। अब इलाज के अभाव में हुई राहुल वोहरा की मौत ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद, राहुल वोहरा - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा किश्वर मर्चेंट ने भी राहुल के निधन पर अपना दुख जाहिर किया। अभिनेत्री ने कहा कि काश राहुल की आवाज सोनू सूद तक पहुंच जाती। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, 'काश उसका मैसेज सोनू सूद तक पहुंच गया होता....शायद तब चीजें अलग होती'। किश्वर ने भगवान से उनके परिवार के लिए मजबूत बने रहने की प्रार्थना की।




 
विज्ञापन

3 of 5
राहुल वोहरा (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक
बता दें कि राहुल वोहरा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने करोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ताहिरपुर में भर्ती कराया गया था और शनिवार शाम को द्वारका के आयुष्मान अस्पताल में ले जाया गया था। हालांकि अच्छा इलाज ना मिलने के कारण उनका निधन हो गया।

4 of 5
राहुल वोहरा (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक
राहुल वोहरा को पहले ही एहसास हो गया था कि वो अब नहीं बचेंगे। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था, 'मुझे भी अच्छा ट्रीटमेंट मिल जाता तो मैं भी बच जाता।' राहुल ने आगे लिखा, 'जल्द जन्म लूंगा और अच्छा काम करूंगा। अब हिम्मत हार चुका हूं।' अपने इस पोस्ट में राहुल ने पीएम मोदी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी टैग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल वोहरा - फोटो : सोशल मीडिया
उनके निधन की पुष्टि थिएटर आर्टिस्ट अरविंद गौड़ ने की थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था  ‘‘राहुल वोहरा चला गया। मेरा होनहार अभिनेता अब नहीं रहा। कल ही राहुल ने कहा था कि ‘मुझे अच्छा इलाज मिल जाता तो मैं भी बच जाता।’ कल शाम ही उसे राजीव गांधी अस्पताल से आयुष्मान, द्वारका में स्थानांतरित किया गया था। राहुल हम तुम्हें नहीं बचा पाए, माफ करना, हम तुम्हारे अपराधी हैं। आखिरी नमन।’’ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें