फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 13: शो में रानी मुखर्जी ने अमिताभ बच्चन से मांगे पैसे, बिग बी ने दिखाया ‘ठेंगा’, देखें मजेदार वीडियो

Sun, 21 Nov 2021 09:32 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन का क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ इन दिनों सुर्खियों मे बना हुआ है। शो में बीते काफी दिनों से जमकर धमाल देखने को मिल रहा है। हाल ही में अमिताभ बच्चन के इस रियलिटी शो में ‘बंटी बबली 2’ की टीम अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची। इस दौरान फिल्म में नजर आ रहे सितारे यानी रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ ने अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर ये गेम खेला।

वहीं, खेल के बीच इन सभी सितारों ने अमिताभ बच्चन के साथ ढेर सारी मस्ती भी की। शो में ही एक समय ऐसा भी आया, जब रानी मुखर्जी की एक बात पर अमिताभ बच्चन ने अभिनेत्री को ठेंगा दिखा दिया। दरअसल, इस शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रानी मुखर्जी अमिताभ बच्चन से खेल के पैसे मांगती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में देखा जा सकता है कि सैफ अली खान बिग बी से कहते हैं कि रानी मुखर्जी आपसे एक मदद चाहती हैं? इस पर अमिताभ पूछते हैं, ‘क्या करें, शो बंद करके चले जाएं यहां से?’ तब रानी अमिताभ बच्चन से पैसों की बात करती हैं। वह कहती हैं, 'बस आप हमें चैरिटी का पैसा दे दीजिए, फिर हम चले जाएंगे यहां से।’ अभिनेत्री की इस बात पर बिग बी अपना अंगूठा दिखाते हुए कहते हैं, ‘ठेंगा मिलेगा आपको यहां से, गेम खेलना पड़ेगा।’

विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस शो में स्टार्स की मस्ती यहीं पर खत्म नहीं होती। अमिताभ बच्चन के सामने रानी मुखर्जी ये भी बताती हैं कि वह कई बार सुबह ब्रश करना भूल जाती हैं। बिग बी शो में दोनों स्टार से सवाल करते हैं कि कभी वह किसी से बात करते करते उसका नाम भूले हैं? इस पर रानी कहती हैं कि वह तो कई बार ये भी भूल जाती हैं कि उन्होंने ब्रश किया है या नहीं। रानी मुखर्जी की इस बात पर सैफ और अमिताभ हैरान रह जाते हैं।

4 of 5
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया
रानी साथ ही ये भी कहती हैं कि मैं आज की बात नहीं कर रही हूं। आज मैंने ब्रश किया है। हालांकि, रानी मुखर्जी की ये बात सुनकर बिग बी भी अपना रिएक्शन देते हैं। वह कहते हैं कि अच्छा है यहां पर सामाजिक दूरी बनाए हुए हैं। आप हम से दूर ही रहना। अमिताभ की ये बात सुनकर रानी मुखर्जी खूब हंसती हैं। वहीं, इस बात पर वहां मौजूद लोग भी हंसने लगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया
‘बंटी और बबली 2’ के जरिए रानी मुखर्जी और सैफ अली खान 12 साल बाद स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बात का जिक्र केबीसी में अमिताभ बच्चन भी करते हैं। वह दोनों से 12 साल के अंदर आए बदलाव के बारे में पूछते हैं? तब रानी और सैफ दोनों ही एक-दूसरी की जमकर तारीफ करते हैं। इतना ही नहीं, शो में दोनों डांस भी करते दिखाई दिए थे।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें