फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: इस कंटेस्टेंट को लेकर आपस में भिड़े रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी, बदलेंगे बिग बॉस का गेम

Sun, 21 Nov 2021 02:03 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 शुरुआत से ही काफी दिलचस्प रहा है और हर बीतते हफ्ते के साथ ये शो और भी रोमांचक हो रहा है। अब ये शो अपने आठवें हफ्ते में पहुंच रहा है। ऐसे में टेलीविजन की दो खूबसूरत अदाकाराएं वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में जल्द ही शो में एंट्री लेने वाली हैं। हम बात कर रहे हैं बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट्स रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी को। ये दोनों बिग बॉस 15 में चौथे हफ्ते में अपनी और दर्शकों की शिकायतें घरवालों तक पहुंचाने के लिए आए थे। लेकिन अब दोनों घरवालों का गेम पलटने के लिए घर में वाइल्ड कार्ड के रूप में आ रहे हैं।

इस कंटेस्टेंट्स को लेकर भिड़ी देवोलीना और रश्मि

देवोलीना और रश्मि बिग बॉस 13 के घर में एंट्री लेने के साथ ही काफी अच्छी दोस्त बन गई थीं। इन दोनों की दोस्ती दर्शकों को घर के बाहर भी देखने को मिली। लेकिन अब स्टेज पर जब ये दोनों आईं तो दोनों के बीच में एक कंटेस्टेंट को लेकर थोड़ी झड़प होती हुई दिखाई दी। दोनों ने एक-एक करके हर कंटेस्टेंट पर अपने विचार साझा किए। लेकिन जहां विशाल की बात आई इन दोनों के विचार एक-दूसरे से बिलकुल अलग दिखे।
विज्ञापन

2 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी, विशाल कोटियन - फोटो : सोशल मीडिया
देवोलीना के निशाने पर आए विशाल

वीकेंड के वार पर इन दोनों का स्वागत महेश मांजरेकर ने किया। लेकिन बिग बॉस के घर में भेजने से पहले महेश मांजरेकर ने रश्मि और देवोलीना से कुछ सवाल किए। जहां रश्मि ने हर घरवाले में कुछ अच्छाई और बुराई बताई और उनके गेम पर अपने विचार रखें तो वहीं देवोलीना को विशाल का गेम बिलकुल पसंद नहीं आया और वो उन पर लगातार निशाना साधते हुए दिखाई दीं।
विज्ञापन

3 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : instagram/imrashamidesai
रश्मि को पसंद है विशाल का गेम

देवोलीना ने एक तरफ जहां कहा कि उन्हें विशाल एक इंसान की तरह भी बिलकुल पसंद नहीं हैं और घर में उनकी शमिता और विशाल से बिलकुल भी दोस्ती नहीं होने वाली तो वहीं दूसरी तरफ रश्मि देसाई विशाल के गेम की तारीफ करते हुए नजर आईं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है विशाल बहुत ही अच्छा गेम खेल रहे हैं।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
देवोलीना ने इस कंटेस्टेंट का गेम बताया वीक

देवोलीना को जब महेश मांजरेकर ने करण कुंद्रा के गेम के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि करण इस वक्त उन्हें घर में काफी कमजोर कंटेस्टेंट लग रहे हैं। जिसमें रश्मि की रजामंदी नहीं दिखाई दी। रश्मि ने कहा करण बहुत ही स्ट्रॉंग प्लेयर है और उसे सुलझा हुआ इंसान कहते हैं। हां वो थोड़ा सा इस वक्त भावुक है, लेकिन वो ट्रैक पे आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
वाइल्ड कार्ड रूप में करेंगी दोनों एंट्री

रश्मि देसाई ने तो बिग बॉस 13 में खूब धमाल मचाया था। हालांकि देवोलीना को तबीयत खराब होने की वजह से इस शो को बीच में ही छोड़ना पड़ा था। जिसके बाद वो बिग बॉस 14 में भी नजर आई थीं। रश्मि देसाई और देवोलीना अब दोनों ही बिग बॉस 15 में नजर आने वाले हैं ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों के साथ वो पांच कंटेस्टेंट्स कौन से होंगे जो घर में टिकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें