फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति: कश्मीर के सरबजीत नहीं दे पाए 12 लाख 50 हजार के इस सवाल का जवाब, अब सविता करेंगी एक करोड़ के सवाल का सामना

Tue, 28 Sep 2021 11:58 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केबीसी-सरबजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीर के रहने वाले सरबजीत सिंह पेशे से टीचर हैं। कल के एपिसोड में सरबजीत सिंह ने 3 लाख 20 हजार रुपए जीत लिए थे। लेकिन आज के एपिसोड की शुरुआत में ही सरबजीत के खेल का अंत हो गया। आज उनसे दो सवाल ही पूछे गए। 12 लाख 50 हजार के सवाल का सही जवाब न आने के कारण सरबजीत गेम को क्वीट कर दिया और 6 लाख 40 हजार रुपये अपने साथ लेकर गए।
आज 6 लाख 40 हजार के लिए सरबजीत को पूछा गया सवाल
ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेती अमृता प्रीतम की इस कविता संग्रह के नाम को पूरा करें, ‘कागज ते’
1.कलम
2. स्याही
3.पत्थर
4.कैनवास 
इस सवाल का सही जवाब देने के लिए सरबजीत ने अपनी आखिरी लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। एक्सपर्ट ने सरबजीत सही जवाब दिया- कैनवास
विज्ञापन

2 of 5
केबीसी 13 - फोटो : सोशल मीडिया
12 लाख 50 हजार के पूछा गया सवाल था
कारगिल युद्ध के दौरान जेट की वीरता के कारण भारतीय वायुसेना के पायलटों द्वारा MIG 27 को क्या निक नाम दिया गया था ? 
1.शेरा
2.बहादुर
3.निर्भीक 
4.जांबाज 
सरबजीत सिंह को इस सवाल का सही जवाब नहीं आने के कारण खेल को क्विट कर दिया
इस सवाल का सही जवाब हैं-बहादुर
विज्ञापन

3 of 5
केबीसी 11 - फोटो : सोशल मीडिया
भाई की हुई थी बम ब्लास्ट में मौत
सरबजीत सिंह ने केबीसी में अपनी कहानी को भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनके भाई की मेंढर में हुए बम ब्लास्ट से मौत हो गई थी। उनकी मौत से उनकी मां को काफी बड़ा धक्का लगा और वह बीमार रहने लगीं। अपनी मां की याद में सरबजीत सिंह मेंढर में डायलिसिस की मशीन लगवाना चाहते हैं। क्योंकि उनके गांव में डायलिसिस की अब तक कोई सुविधा नहीं है। जीती हुई रकम से वह मेंढर के अस्पताल में डायलिसिस की मशीन लगवाना चाहते हैं।

4 of 5
केबीसी
यह हफ्ते केबीसी जनसेवकों को समर्पित किया गया है। शो में मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी, सुरक्षाकर्मी और सैन्यबल के लोग ऑडियन्स का हिस्सा बनेंगे। आज के एपिसोड में नर्स सविता हॉट सीट पर बैठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केबीसी
सविता पेशे से एक नर्स हैं और लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करती हैं। सविता ने महामारी के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स बनकर काम किया था। उन्होंने शो में बताया कि नर्सेज का अपने पेशेंट से उनका इलाज करते हुए लगाव हो जाता है। खेल समाप्ति की घोषणा होने तक उन्होंने 12 लाख 50 हजार जीते हैं। कल वह एक करोड़ के सवाल का सामना करने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें