टीवी के इतिहास में ऐसे कई एक्टर्स रहे हैं जिन्होंने कृष्ण बनकर परदे पर इस रोल को जीवंत कर दिया। इन सीरियल के जरिए दर्शकों ने भी कृष्ण को खूब प्यार दिया। कुछ एक्टर्स तो ऐसे रहे कि असल जिंदगी में लोग उन्हें भगवान समझकर पूजा करने लगे थे। वहीं, कई शो तो लोगों के बीच इतने पॉपुलर हुए कि इसका हर किरदार भी दर्शकों के दिलों में रच-बस गया। इन्हीं में कलर्स टेलीविजन का धारावाहिक 'जय श्री कृष्णा' का पुन: प्रसारण शामिल है। क्या आप जानते हैं साल 2008 में प्रसारित होने वाले टेलीविजन सीरियल 'जय श्री कृष्णा' में भगवान श्री कृष्ण का किरदार एक लड़की ने निभाया था।
अपनी मनमोहक मुस्कान से लोगों को कायल कर देने वाली इस बच्ची का नाम है धृति भाटिया। टेलीविजन पर जय श्री कृष्णा के दोबारा प्रसारण ने दर्शकों को एक बार फिर से धृति की याद दिला दी है।शो में मोहक मु्स्कान से लोगों को दिल जीतने वाली धृति भाटिया अब काफी बड़ी हो गई हैं।