मशहूर कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लगातार कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। यह सिलसिला अभी भी जारी है। शो की लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण इसके कलाकार भी हैं। हर एक कलाकार का अपना एक अलग अंदाज है। साल 2008 से शुरू हुए इस कार्यक्रम के किरदार लोगों में दिलों में इस कदर बस चुके हैं कि इन्हें किसी और भूमिका में सोचना बहुत कठिन है। लेकिन आप में से बहुत कम को ही पता होगा कि आपके इन पसंदीदा सितारों ने किन कार्यक्रम के जरिए अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। तो आइए जानते हैं तारक मेहता से पहले किन शो का हिस्सा थे ये कलाकार-
दिलीप जोशी (जेठालाल)
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल चंपकलाल गड़ा का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी ने साल 1994 में अपने पहले टीवी शो 'कभी ये कभी वो' में किया काम था। हालांकि, उन्हें 'शुभ मंगल सावधान' के बाद लोकप्रियता हासिल हुई। दिलीप ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' जैसी फिल्में शामिल हैं।