सभी प्रकार के विघ्नहर्ता गणपति हर किसी की पूजनीय हैं। गणों के अधिपति श्री गणेशजी प्रथम पूज्य हैं सर्वप्रथम उन्हीं की पूजा की जाती है, उनके बाद अन्य देवताओं की पूजा की जाती है। श्रीगणेश लोक मंगल के देवता हैं, लोक मंगल उनका उद्देश्य है परंतु जहां भी अमंगल होता है, उसे दूर करने के लिए श्री गणेश अग्रणी रहते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी 10 सितंबर यानि आज है। इस दिन सभी भक्त अपने घर गणपति को स्थापित करते हैं और फिर उनकी पूजा की जाती है।
इन सितारों के घर हर साल आते हैं बप्पा
गणेश उत्सव की धूम वैसे तो पूरे देश में होती है लेकिन महाराष्ट्र के मुंबई शहर में इसकी और भी खास झलक देखने को मिलती है। मनोरंजन जगत के सितारे बप्पा की भक्ति में डूबे नजर आते हैं और गणेश चतुर्थी पर उन्हें घर में ले आते हैं। शूटिंग का मौका हो या फिर छुट्टी का किसी भी माहौल में बप्पा के स्वागत में कोई कमी नहीं रहती। यहां तक कि सेट पर भी गणपति की पूजा की जाती है। टीवी स्टार्स भी धूमधाम से गणपति का स्वागत करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि टीवी के किन सितारों के घर विराजमान होते हैं बप्पा।