ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन...जगजीत सिंह के इस गीत में प्यार की कहानी को इतना आसानी से बयां किया गया है जिससे कुछ और कहने की जरूरत ही नहीं। जब किसी से प्यार होता है तो उसमें उम्र की फासला मायने नहीं रखता। इस बात को मनोरंजन जगत के सितारों ने कई बार साबित किया है। बॉलीवुड में कई बार ऐसा देखने को मिला है जब किसी बड़ी उम्र की महिला स्टार को अपने से छोटे उम्र के सितारे से प्यार हो गया हो।
इन अभिनेत्रियों को भी हुआ छोटी उम्र के शख्स से प्यार
हालांकि ये बात सिर्फ बॉलीवुड तक ही लागू नहीं होती है। टीवी जगत में भी बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने उम्र मे अपने से छोटे स्टार से प्यार किया। इन दिनों 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की अभिनेत्री बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्त और टप्पू उर्फ राज के अफेयर की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। उम्र में मुनमुन राज से 9 साल बड़ी हैं लेकिन दोनों की अफेयर की खबरें चर्चा में हैं। तो चलिए आपको मिलवाते हैं टीवी की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों से जिन्होंने प्यार को पाने के लिए तोड़ी समाज की रुढ़िवादी परंपरा।