फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divya Bhatnagar: परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर दिव्या भटनागर ने की थी शादी, पति पर लग चुके हैं मारपीट के आरोप

Wed, 07 Dec 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दिव्या भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या भगनागर टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम रही हैं। कई धारावाहिकों में अपने अभिनय का लोहा मना चुकी दिव्या का जन्म 15 सितंबर 1986 में दिल्ली में हुआ था। टीवी के बेहद लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में गुलाबों के किरदार से उन्हें घर-घर में पहचाना जाने लगा। इस सीरियल के अलावा वह संस्कार, उड़ान,सेठजी और तेरा याह हूं मैं जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकी थीं। 
Pathaan: 'पठान' में शाहरुख खान का लुक क्यों है ऐसा? सिद्धार्थ आनंद ने उठाया राज से पर्दा
विज्ञापन

2 of 4
दिव्या भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या भी उन सेलेब्स में से एक थीं जो कोरोना महामारी की चपेट में आ गए। इस खतरनाक वायरस से संक्रमित होने के बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। बताया जाता है कि जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया तब उनकी तबीयत बहुत गंभीर हो चुकी थी। एक्ट्रेस को सांस लेने में बहुत दिक्कत हो रही थी और उनका ऑक्सीजन लेवल 71 तक पहुंच गया था। 
Bipasha Basu: बेटी के साथ सुकून के पल बिताते नजर आए करण सिंह ग्रोवर, बिपाशा ने शेयर की क्यूट तस्वीर
विज्ञापन

3 of 4
दिव्या भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया
निमोनिया बढ़ जाने की वजह से एक्ट्रेस ने 7 दिसबंर को 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन के बाद एक्ट्रेस की मां ने उनके निजी जिंदगी से जुड़ीं कुछ ऐसी बातें बताई थी कि जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया था।  
Drishyam 2 Box Office Day 19: 'दृश्यम 2' के कलेक्शन में आई मामूली गिरावट, जानिए 19वें दिन की कमाई
विज्ञापन

4 of 4
दिव्या भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि दिव्या ने घरवालों के खिलाफ जाकर शादी की थी, लेकिन उसे सच्चा प्यार नहीं मिल सका। एक्ट्रेस की मां ने बताया कि वह शादी के बाद एक छोटे से घर में रहने लगी थीं। उसने प्यार की खारित बहुत समझौते किए लेकिन उसके पति गगन गबरू ने उसे एक साल में ही छोड़ दिया। उनकी मां ने यह भी कहा था कि दिव्या से अलग होने के बाद उसके पति ने उसे एक बार भी आकर नहीं देखा। इसके साथ ही घरवालों ने दिव्या के पति पर मारपीट के भी आरोप लगाए थे। उनके निधन के बाद एक्ट्रेस के भाई ने कई स्क्रीनशॉट दिखाकर दावा किया था कि दिव्या के साथ घरेलू हिंसा की जाती थी।
Photos Of The Day: तमन्ना की ब्यूटी पर हुए फिदा फैंस और भूमि का कातिलाना अंदाज, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें