फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hetal Yadav: ‘इमली’ फेम अभिनेत्री का हुआ एक्सीडेंट, शूटिंग से घर लौटते वक्त कार को घसीटते हुए ले गया ट्रक

Tue, 06 Dec 2022 09:20 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हेतल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के मशहूर शो 'इमली' में शिवानी राणा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री हेतल यादव के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। रविवार रात को शूटिंग से घर लौटते वक्त अभिनेत्री की कार का एक्सीडेंट हो गया। हेतल यादव की कार को एक ट्रक ने टक्कर मारी, लेकिन अभिनेत्री हादसे में सुरक्षित बच गई हैं।
विज्ञापन

2 of 4
हेतल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को शूटिंग खत्म करने के बाद हेतल यादव वापस अपने घर जा रही थीं। इस दौरान कार हेतल ही चली रही थीं। तभी पीछे से आकर एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान हादसे की जानकारी दी है। अभिनेत्री ने बताया, 'मेरा रात 8:45 पर पैकअप हुआ और मैं फिल्म सिटी से घर के लिए निकली। मैं जैसी ही JVLR हाईवे पर पहुंची तो एक ट्रक ने मेरी कार को पीछे से टक्कर मारी और धक्का मारते हुए किनारे तक ले गया।'

Divya Agarwal: वरुण सूद से ब्रेकअप के बाद अपने जन्मदिन पर दिव्या ने बिजनेसमैन संग की सगाई, तस्वीरें वायरल
विज्ञापन

3 of 4
हेतल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे अभिनेत्री ने कहा, 'मेरी कार गिरने ही वाली थी कि मैंने किसी तरह हिम्मत जुटाकर अपने बेटे को कॉल किया। मैंने अपने बेटे से हादसे के बारे में पुलिस को सूचना देने के लिए कहा क्योंकि मैं शॉक में थी।' अभिनेत्री को हादसे में चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गई। इस पर अभिनेत्री ने कहा, 'शुक्र की बात ये है कि मुझे चोट नहीं आई है, लेकिन अभी भी मैं सदमे में हूं।'

Box Office Report: 'एन एक्शन हीरो' मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल, लगातार छप्परफाड़ कमाई कर रही 'दृश्यम 2'
विज्ञापन

4 of 4
हेतल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हेतल यादव इन दिनों स्टार प्लस के शो 'इमली' में शिवानी राणा का किरदार निभा रही हैं। अभिनेत्री को फैंस काफी पसंद करते हैं और वह पिछले 25 साल से अभिनय के क्षेत्र का हिस्सा हैं। वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में ज्वाला का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हो गई थीं।

Bollywood: लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद गुमनामी में खो गए 90 के दशक के ये सितारे, पहचान पाना भी हुआ मुश्किल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें