सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई सालों से अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। ये शो अपने प्रशंसकों को गुदगुदाने में कभी भी असफल नहीं हुआ है। इस शो का हर किरदार घर-घर में मशहूर है। इन्ही किरदारों में से एक किरदार है सुंदरलाल का, जोकि शो में दयाबेन के भाई बने हैं। इस भाई-बहन की जोड़ी का कोई मुकाबला नहीं है। जब भी ये जोड़ी साथ में होती है तो जेठालाल तो बिलकुल ही परेशान हो जाते हैं, लेकिन प्रशंसक इनकी जोड़ी को देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। ये अपने दर्शकों को हंसाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं।
असल जिंदगी में भी भाई-बहन हैं मयूर और दिशा
बता दें कि शो में सुंदर लाल की भूमिका निभाने वाले मयूर वकानी और दया आपकी सबकी चहेती दिशा वकानी असल जिंदगी में भी भाई बहन हैं। जहां शो में मयूर वकानी प्यार से दयाबेन को 'बहना' बुलाते हैं तो वहीं दूसरी तरफ दयाबेन अपने भाई को प्यार से 'वीरा' कहती हैं। शो में दया अपने भाई सुंदर से जितना अधिक प्यार करती हैं, जेठालाल उतना ही सुंदर की हरकतों से चिढ़ता है।