पूरब कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
पूरब कोहली
पूरब ने 20 साल पहले जी टीवी के शो 'हिप हिप हुर्रे' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो मशहूर शो 'शरारत' के भी एक एपिसोड में नजर आए थे। पूरब बहुत से टीवी विज्ञापन का भी हिस्सा रह चुके हैं। सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है जिसमें 'सुपारी', 'वास्तु शास्त्र', 'आवारापन', 'रॉक ऑन' शामिल है।