फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी: शादी के बाद इंडस्ट्री से अचानक गायब हुईं ये अभिनेत्रियां, किसी ने किया कमबैक तो कोई अब भी गुमनाम

Sat, 30 Oct 2021 02:24 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
टीवी एक्ट्रेस - फोटो : सोशल मीडिया
ये बात कहना गलत नहीं होगा कि, शादी के बाद इंडस्ट्री से जुड़ी अभिनेत्रियों का करियर लगभग खत्म हो जाता है। इसकी वजह है अभिनेत्रियों का अपनी मैरिड लाइफ में बिजी हो जाना। शादी के बाद हर एक्ट्रेस अपनी मैरिड लाइफ को टाइम देती है, जिस वजह से वह अपने काम से दूर होती जाती है। आज इस स्टोरी में हम आपको ऐसी ही टीवी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शादी के बाद टीवी से दूर हो चुकी हैं। लेकिन साथ ही इस लिस्ट में उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सालों बाद कमबैक भी किया है।
 
दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ टीवी की जानी-मानी अदाकारा हैं। उन्होंने शोएब इब्राहिम संग शादी रचाई है। लेकिन शादी के बाद वह धीरे-धीरे स्क्रीन से गायब हो गईं। वह सीरियल 'कहां हम कहां तुम' में नजर आई थीं। लेकिन ये सीरियल ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था। इतना ही नहीं, दीपिका ‘ससुराल सिमर का 2’ में भी फैंस पर अपना जादू नहीं चला पाई थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
वाहबिज दोराबजी - फोटो : Instagram
वाहबिज दोराबजी
टीवी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी लंबे समय से टीवी की दुनिया से दूर हैं। वह अपने मोटापे की वजह से कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। एक्ट्रेस थायराइड की बीमारी का सामना कर रही हैं। इसी वजह से उनका वजन बढ़ा हुआ है। हालांकि, एक्ट्रेस लोगों की बातों को किनारे रखकर अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जूही परमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जूही परमार
जूही परमार के सीरियल ‘कुमकुम’ को फैंस ने खूब पसंद किया था। लेकिन एक्ट्रेस ने अचानक ही टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया था। हालांकि, सालों बाद जूही परमार ‘हमारी वाली गुड न्यूज’ में नजर आई थीं। लेकिन एक्ट्रेस का ये सीरियल फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया, जिस वजह जूही का ये सीरियल कम समय में ही बंद हो गया।

4 of 5
पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा - फोटो : Social Media
पूजा बनर्जी
पूजा बनर्जी ने अपनी सीक्रेट शादी से हर किसी को हैरान कर दिया था। उन्होंने अभिनेता कुणाल वर्मा संग शादी रचाई है। शादी के बाद पूजा ने एक बेटे के जन्म दिया, जिसकी वजह से उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में अब पूजा ने टीवी की दुनिया से दूरी बना ली है और वह अपना पूरा समय अपने बेटे को देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निकितिन धीर- कृतिका सेंगर - फोटो : social media
कृतिका सेंगर
पॉपुलर एक्ट्रेस कृतिका सेंगर का नाम भी इस लिस्ट में शमिल है। कृतिका सेंगर ने अचानक ही टीवी की दुनिया से दूरी बना ली। हालांकि, वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह आखिरी बार सीरियल ‘छोटी सरदारनी’ में एक छोटे से रोल में नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें