अनूप सोनी
- फोटो : Instagram
लॉकडाउन का उठाया पूरा फायदा
बता दें जहां कुछ लोगों के पास लॉकडाउन में कुछ करने के लिए नहीं था, तो वही अभिनेता अनूप सोनी ने इसका पूरा-पूरा फायदा उठाया। उन्होने अपने सर्टिफिकेट की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैंने इस लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन में सर्टिफिकेट कोर्स करने का फैसला किया था। मैं चाहता था कि मैं और अधिक रचनात्मक कार्यों में अपना समय व्यतीत करूं। सच कहूं तो इतने सालों के बाद वापस से पढ़ाई करना वाकई चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मैंने उसे चुना और अपना कोर्स पूरा किया। इस बात का मुझे बहुत ही गर्व है।