‘भाभीजी घर पर हैं’, इस सीरियल को लोगों ने खूब पसंद किया है। सीरियल की लोकप्रियता के पीछे कारण है इसमें होने वाली कॉमेडी और अजब-गजब किरदार। सीरियल में जितना महत्व मुख्य कलाकारों का है, उतना ही सह कलाकारों को भी पसंद किया जाता है। इन्हीं किरदारों में से एक है मनमोहन तिवारी की अम्मा का किरदार। इस किरदार को देखकर ही लोगों की हंसी छूटने लगती है। यह किरदार टेलीविजन की मशहूर अदाकारा सोमा राठौड़ द्वारा निभाया जाता है। वे कॉमेडी शो ‘जीजाजी छत पर है’ में भी नजर आ रही हैं। उन्हें टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करते हुए लगभग दस साल हो चुके हैं और लोग उनके किरदारों को खूब पसंद भी करते हैं। भाभी जी में काम करने के लिए सोमा ने अपना वजन बढ़ाया है। प्रतिभा के दम पर दर्शकों को हंसाने वालीं सोमा को एक समय काम ही नहीं मिलता था। आइए जानते हैं कि क्यों उन्हें वजन बढ़ाना पड़ा।