ब्राजील के प्रतिष्ठित साओ पाउलो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस बार इंसानी जज्बात की नुमाइंदगी करने वाली फिल्मों में 'सेलेस्टिना एंड लॉरेंस' अव्वल नंबर पर है। पिछले कुछ साल से इस फेस्टिवल में 'पेबल्स', 'ईब आले ऊ', 'सर', 'किस्सा', 'लंचबॉक्स' और 'पीपली लाइव' फिल्मों ने भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व किया है। 17 अक्तूबर से शुरू हो रहे साओ पाउलो फिल्म फेस्टिवल में इस साल प्रसिद्ध निर्देशक सत्यजीत रे की फिल्मों का एक खास सेगमेंट भी रखा गया है।