विवियन डीसेना
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता विवियन डीसेना ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2008 के टीवी सीरियल 'कसम से' से की थी। हालांकि, उन्हें लोकप्रियता 'प्यार की ये एक कहानी' से हासिल हुई। इसके बाद अभिनेता सुपरहिट शो 'मधुबाला एक इश्क एक जुनून' का हिस्सा बने। आज के समय में विवियन छोटे पर्दे का चर्चित चेहरा हैं। साथ ही उनकी गिनती सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में होती है। हालांकि, कई सालों से विवियन ने पर्दे से दूरी बनाई हुई थी, लेकिन अब वह 'बिग बॉस 18' के साथ टीवी की दुनिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं।