टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों का आना और जाना लगा रहता है। ग्लैमर की दुनिया के लिए ये एक आम बात है। लेकिन कुछ ऐसी अभिनेत्रियां होती हैं, जो इंडस्ट्री में अपने टैलेंट के दम पर धमाल मचा देती हैं और फिर उनके लिए फैंस के दिलों में भी एक खास जगह बन जाती है। टीवी के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस हिना खान भी उन्हीं में से एक हैं। आज 2 अक्तूबर को हिना खान अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। हिना ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी और वर्तमान में, वह बॉलीवुड में काम कर रही हैं। ये सफर उनकी सफलता का जीता-जागता सबूत है।
खास बात ये है कि, हिना खान ने अपनी एक्टिंग से साथ-साथ अपने ग्लैमरस लुक के जरिए भी लाखों-करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया हुआ है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और यहां पर वह अपने फैंस के साथ अक्सर कनेक्ट होती रहती हैं। आज हिना खान के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें उनकी कॉन्ट्रोवर्सी भी शामिल है।