फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday Special: कभी ऐसी दिखती थी टीवी की 'नागिन' मोनी रॉय, आज करती हैं करोड़ों में कमाई

Mon, 27 Sep 2021 08:42 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय का नाम टीवी की सबसे हॉट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार होता है। वह सिर्फ टीवी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी हैं। मौनी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में टीवी के पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। उसके बाद उन्हें कस्तूरी, देवों के देव महादेव, नागिन, नागिन 2, नागिन 3, टशन-ए-इश्क, जूनून, ऐसी नफरत तो कैसा इश्क, कृष्णा चली लंदन, झलक दिखला जा 9, एक था राजा एक थी रानी में देखा गया। लेकिन कलर्स टीवी के सीरियल 'नागिन' में वह ऐसा छाई कि घर घर में मशहूर हो गईं।
आम सी दिखने वाली इस लड़की ने अपने 14 साल के करियर में खुद को पूरी तरह बदल लिया। आज मौनी सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। मौनी 28 सितंबर को अपना 36वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर जानते हैं मौनी की जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातों को।
विज्ञापन

2 of 5
mouni roy - फोटो : instagram
नागिन किरदार साबित हुआ मील का पत्थर
मौनी ने 'देवों के देव महादेव' में सती के किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया। लेकिन उन्हें असली पहचान नागिन से मिली। यह शो लगातार इतना हिट रहा कि मौनी टीवी की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गईं।
विज्ञापन

3 of 5
mouni roy
मौनी रॉय की नेट वर्थ
एक्ट्रेस की कुल वर्थ 1 मिलियन डॉलर है यानी 8 करोड़ रुपये है। एक रिपोर्ट के अनुसार मौनी एक शो के लिए 30-40 लाख रुपये फीस लेती हैं। उन्होंने हाल ही में एक लग्जरी अपार्टमेंट भी खरीदा है।

4 of 5
mouni roy - फोटो : Social Media
फिल्मों में चमकी किस्मत
मौनी रॉय ने फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार लीड रोल में थे। इसके बाद मौनी को जॉन अब्राहम संग फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' और राजकुमार राव संग फिल्म 'मेड इन चाइना' में नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mouni roy - फोटो : instagram
ट्रोल्स का करना पड़ा सामना
मौनी रॉय एक समय पर ट्रोल्स के निशाने पर थीं। उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराकर अपने लिप्स और आइब्रो को अलग लुक दिया था। जिसके चलते कई बार उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें