बिग बॉस 15 दो अक्तूबर को प्रसारित होने जा रहा है। टीवी के इस विवादित शो को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है और फैंस इस सीजन के लिए काफी उत्साहित हैं। बिग बॉस के अब तक 14 सीजन प्रसारित हो चुके हैं और हर सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं इस बार फिर सेलेब्स की लिस्ट देखकर लग रहा है कि शो में जबरदस्त धमाका होने वाला है। इस सीजन करण कुंद्रा डोनल बिष्ट, उमर रियाज, प्रतीक सहजपाल नजर आएंगे साथ ही जय भानुशाली के भी घर में एंट्री को लेकर खबरें आ रही हैं।
बिग बॉस में नजर आईं थीं ये हसीनाएं
इस बार का सीजन जंगल थीम पर है और सलमान खान एक बार फिर जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं। हालांकि बिग बॉस का घर सिर्फ यहां के सेलेब्स के लिए ही नहीं बल्कि विदेशी कलाकारों के लिए भी हमेशा खुला रहा है। अब तक कई विदेशी सितारे इस शो का हिस्सा बन चुके हैं और उन्हें बिग बॉस में आने का जबरदस्त फायदा भी मिला था। तो चलिए आपको बताते हैं कि शो में अब तक कौन कौन सी विदेशी बालाएं आ चुकी हैं नजर।