फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: आखिरी वक्त पर घर में हुई जय भानुशाली की एंट्री? शो में मचेगा जबरदस्त धमाल

Fri, 01 Oct 2021 08:41 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का वक्त और रह गया है ऐसे में फैंस के दिल में इस बार के कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर खलबली मची है। यहां एक तरफ कुछ नाम बिल्कुल तय हो चुके हैं तो वहीं कुछ सेलेब्स को लेकर अभी भी शो में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। खबरों की मानें तो शो में मशहूर टीवी कलाकार और होस्ट जय भानुशाली की भी घर में एंट्री हो चुकी है। दरअसल मेकर्स इस बार के सीजन को पहले से और भी ज्याद खास बनाने में लगे हुए हैं।

जय भानुशाली की घर में हुई एंट्री

ऐसे में वो ऐसे ऐसे सेलेब्स को इस शो का हिस्सा बनाना चाह रहे हैं जिन्हें जनता का खूब प्यार मिलता है। ऐसे में अगर घर में जय भानुशाली की एंट्री हो गई है तो फिर मेकर्स को अच्छा फायदा मिल सकता है। बता दें कि जय कई मशहूर टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 'कयामत', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कायरी' जैसे शोज में काम किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Jay Bhanushali - फोटो : Social Media
साथ ही वो फिल्म 'हेट स्टोरी 2' का भी हिस्सा रह चुके हैं। जय ने कई मशहूर रियलिटी शो में काम भी किया है जिसमें 'झलक दिखजा जा','कौन जीतेगा बॉलीवुड का टिकट', 'मुझे इस जंगल से बचाओ', 'नच बलिए 5', 'फियर फैक्टर', 'खतरों के खिलाड़ी 7' शामिल है।। जय भानुशाली अपने गुड लुक्स से तो लोगों का दिल जीतते ही हैं साथ ही उनकी कॉमिक टाइमिंग भी फैंस को खूब पसंद आती है। खबरों की मानें तो जय ने शो शुरू होने से एक दिन पहले इसके लिए हामी भरी और अब घर में उनकी भी एंट्री हो चुकी है। अब मेकर्स को उम्मीद है कि जय की एंट्री घर में और भी तड़का लगाने का काम करेगी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शो में कुछ नामों की पुष्टि हो चुकी है। बिग बॉस ओटीटी से प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी इस शो का हिस्सा होंगे। साथ ही सिंबा नागपाल, साहिल श्रॉफ, डोनल बिष्ट और उमर रियाज का नाम भी शामिल है। बता दें कि प्रतीक ने शो का हिस्सा बनने के लिए खुद को ओटीटी की रेस से बाहर कर लिया था।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा कुछ अन्य लोगों के भी बिग बॉस में शामिल होने की खबरें हैं, जिनमें ईशान सहगल, विशाल कोटियन और विधि पांड्या हैं। गायिका अफसाना खान ने पहले बिग बॉस 15 साइन किया था, लेकिन बाद में वो बाहर हो गईं, जिसकी वजह उनकी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15- सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार बिग बॉस में जंगल थीम देखने को मिलेगe। जहां कंटेस्टेंट्स को कम सुविधाओं के साथ घर में रहना होगा। शो की तैयारी पूरी हो चुकी हैं और लगभग हर कंटेस्टेंट अपने डांस के साथ शो की शुरुआत करता नजर आएगा। ऐसे में सलमान खान पीछे कैसे रह सकते हैं। उन्होंने भी जंगल थीम वाले बिग बॉस में जंगली गाने पर डांस किया। सलमान अपनी फिल्म बीवी नं1 के गाने 'जंगल है आधी रात है' पर बच्चों के साथ डांस करते नजर आए जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें