फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: ये सितारे भी शो में हो चुके हैं बीमार, सिद्धार्थ शुक्ला को तो इस वजह से जाना पड़ा था अस्पताल

Thu, 11 Nov 2021 12:17 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राकेश बापट, देवोलीना भट्टाचार्जी, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 में वाइल्ड कार्ड एंट्री कर घर में आए राकेश बापट की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। बिग बॉस ने राकेश के पेट में दर्द उठने की वजह से ही डॉक्टर को घर में बुलाया जिसके बाद डॉक्टर की सलाह पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रिपोर्ट्स की माने किडनी में उठे दर्द की वजह से उन्हें रातो-रात अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा और अब वह शो से बाहर हो चुके हैं। हालांकि राकेश पहले ऐसे कंटेस्टेंट नहीं है जिन्हें बिग बॉस के घर में अचानक दिक्कत हुई और उन्हें अस्पताल जाना पड़ा।

इन सितारों की भी शो में बिगड़ी थी तबीयत

इससे पहले भी कई सितारों की भी तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें अस्पताल का मुंह देखना पड़ा था। कई सितारों को टास्क के दौरान तो कईयों को किसी और बीमारी के चलते अचानक से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। तो चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारे मे जिन्हें शो के दौरान अस्पताल में होना पड़ा था भर्ती।
विज्ञापन

2 of 6
अफसाना खान - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
अफसाना खान

बिग बॉस 15 में नजर आने वाली अफसाना खान अब शो से बाहर हो चुकी हैं। हालांकि शो में आने से पहले ही उन्हें पैनिक अटैक आ गया था जिसके बाद उन्हें डॉक्टरी निरीक्षण में रखा गया था। उस वक्त ऐसा भी कहा गया कि वह शो में हिस्सा नहीं लेंगी। हालांकि बाद में वह ठीक हो गईं तो उन्हें घर में एंट्री दे दी गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
मनु पंजाबी
मनु पंजाबी

मनु पंजाबी भी बिग बॉस का हिस्सा थे लेकिन उन्हें भी अस्पताल का मुंह देखना पड़ा था। दरअसल मनु को पेट में इन्फेक्शन की शिकायत हुई थी जिसके बाद उन्हें मेडिकल ग्राउंड पर शो से बाहर कर दिया गया था।

4 of 6
पारस छाबड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
पारस छाबड़ा

बिग बॉस 13 में धमाल मचाने वाले पारस छाबड़ा की उंगलियों में चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें उंगलियों की सर्जरी करवानी पड़ी थी। इसके कारण उन्हें शो से बाहर रहना पड़ा था। शो में पारस का माहिरा संग रोमांस और सिद्धार्थ व आसिम संग झगड़ा खूब चर्चा में आया था।
विज्ञापन

5 of 6
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया
देवोलीना भट्टाचार्जी

टीवी की मशहूर अभिनेत्री देवोलीना बिग बॉस 13 में नजर आई थीं। शो में अपनी हटके अदाओं से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया था। हालांकि उन्हें शो में पीठ की चोट का शिकार हो गई थीं इससे उन्हें स्लिप डिस्क की समस्या हो गई थी। इसके बाद देबोलीना को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ शुक्ला

दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 13 का खिताब जीता था। हालांकि शो के दौरान ही वह टायफायड का शिकार हो गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान अस्पताल से ही सिद्धार्थ ने सलमान से बात की थी जिसमें मजाक मजाक में सलमान ने सिद्धार्थ के गुजर जाने की बात भी कही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें